अमरावती

युवा नशे की लत से बचें, विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोकले का संदेश

Chikhaldara adventure camp

एनबी एडमिन

Amravati News: अमरावती परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोकले ने राज्यस्तरीय साहसी खेल शिविर में युवाओं से नशे की लत और साइबर धोखाधड़ी से बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को शारीरिक और मानसिक दृष्टि से सक्षम बनना है, इसके लिए उन्हें नशे से दूर रहना चाहिए और साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए सावधान रहना चाहिए.

यह संदेश उन्होंने चिखलदरा स्थित वन प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित राज्यस्तरीय साहसी खेल शिविर के उद्घाटन के दौरान दिया. फोटो चिखलदरा शिविर शिविर 11 मार्च तक महाराष्ट्र शासन के उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना और संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया है.

अध्यक्षीय भाषण में उपकुलपति डॉ. मिलिंद बारहाते ने कहा कि विद्यार्थियों को सिर्फ साहसी खेलों का आनंद नहीं लेना चाहिए, बल्कि समाज परिवर्तन के दूत बनकर कार्य करना चाहिए. एनएसएस राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. मिलिंद काले ने कहा कि शिविरों के माध्यम से हम अपनी आंतरिक शक्ति को जागृत करते हैं.

युवाओं को अपनी भीतर की शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है. शुरुआत आदिवासी गदली नृत्य और शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें प्रमुख अतिथियों का स्वागत किया गया. विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें 19 विश्वविद्यालयों के 98 विद्यार्थी और 15 संघ व्यवस्थापक शामिल हुए. संचालन डॉ. हर्षाली वानखड़े तथा डॉ. हनुमंत भोसले ने माना.

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM