दर्यापुर उपजिला अस्पताल के खाने में मिली इल्लियां (सौजन्य-नवभारत) 
अमरावती

मरीजों को मौत की थाली? अस्पताल के खाने में मिली इल्लियां, लोग बोले- स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़...

Government Hospital of Daryapur: अमरावती जिले के दर्यापुर सरकारी अस्पताल में तब हंगामा मच गया जब मरीजों के भोजन में इल्लियां देखी गई। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।

प्रिया जैस

Amravati News: अमरावती जिले के दर्यापुर के उपजिला सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को परोसे गए खाने में इल्लियां पाए जाने की चौंकाने वाली घटना शनिवार को सामने आई। मरीज की थाली में इल्लियां देख कर उसके परिजन बुरी तरह भड़क उठे। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा और स्वच्छता की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है।

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गरीब और जरूरतमंद लोग इलाज के लिए दर्यापुर उपजिला अस्पताल का रुख करते हैं। लेकिन अगर उन्हें मिलने वाला खाना ही दूषित हो, तो रोगियों की हालत सुधारने की बजाय और बिगड़ सकती है। सरकारी अस्पतालों की प्राथमिक जिम्मेदारी होती है कि मरीजों को पोषक, स्वच्छ और सुरक्षित भोजन मिले। मगर यहां की हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।ॉ

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही

दर्यापुर उपजिला अस्पताल लगातार लापरवाही और अव्यवस्थाओं के चलते चर्चा में रहता है। डॉक्टरों की गैरहाजिरी, दवाओं की कमी, साफ-सफाई का अभाव, समय पर इलाज न मिलना इन तमाम समस्याओं के बीच अब खाने में कीड़े मिलने की घटना ने अस्पताल की छवि को और भी धूमिल कर दिया है।

मरीजों के परिजनों ने प्रशासन पर भारी नाराजगी जाहिर की। लोग अपने बीमार परिजन को इलाज के लिए अस्पताल लाते हैं, लेकिन यहां तो खाना ही जहर जैसा मिल रहा है। क्या इससे उनकी हालत बेहतर होगी या और बिगड़ेगी। ऐसा सवाल कई परिजनों ने उठाया। कुछ लोगों ने इसे मरीजों की जान से खिलवाड़ बताया।

एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई

खाना सप्लाई करने वाली एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए सतर्कता बरती जाएगी।

- डॉ. जी. एम. जडाल, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?