प्रशांत नगर के सैलून में फायरिंग, सूझबूझ से बची जान, पुलिस ने छापेमारी कर 3 आरोपियों को किया अरेस्ट

Amravati Firing in Salon: अमरावती जिले में एक सैलून में 3 अपराधियों द्वारा गोलिया चलाने का मामला सामने आया था। अमरावती पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को छापा मारकर पकड़ा है।
Amravati Firing in Salon: अमरावती जिले में एक सैलून में 3 अपराधियों द्वारा गोलिया चलाने का मामला सामने आया था। अमरावती पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को छापा मारकर पकड़ा है।
पुलिस ने किया गिरफ्तार (सौजन्य-नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Amravati Crime: अमरावती के फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के प्रशांत नगर बगीचा समीप के आयडियल सैलून में बुधवार की रात हुई फायरिंग मामले में अपराध शाखा ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में सैय्यद अबूजर उर्फ मस्तान सैय्यद सलीम (19, हबीब नगर नंबर 2, अमरावती), मोहम्मद रेहान मोहम्मद असलम (20, सुफियान नगर नंबर 2, अमरावती) व एक नाबालिग का समावेश है।

आरोपियों पर इसके पहले भी हत्या, हत्या का प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज है। यह फायरिंग पारिवारिक विवाद में किए जाने की बात आरोपियों ने बताई है। उल्लेखनीय है कि फ्रेजरपुरा निवासी अयान शेख 28 अगस्त की रात अपने पिता के साथ प्रशांत नगर बगीचा के पास स्थित आयडिएल सलून की दुकान के सामने खड़े थे। तभी आरोपी सैयद अबूजर उर्फ मस्तान सैयद सलीम, मोहम्मद रेहान मोहम्मद असलम व एक नाबालिग बाइक से आए।

पिता की सूझबूझ से बची जान

अयान शेख तथा उनके पिता को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब अयान शेख के पिता ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो आरोपी सैय्यद अजबूर ने कमर से पिस्तौल और मोहम्मद रेहान ने तलवार निकाली। सैय्यद अबूजर ने गोली चलाने से पूर्व अयान शेख और उसके पिता ने दुकान के अंदर जाकर शटर बंद कर दिया। इसके बाद गालीगलौज करते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए।

छापा मारकर तीनों आरोपियों को पकड़ा

अयान शेख की शिकायत पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की समांतर जांच अपराध शाखा का दल भी कर रहा था। अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग पथक घटनास्थल पर रवाना किए। गुप्तचरों की मदद से सूचना मिली कि सभी आरोपी धरमकाटा क्षेत्र में छिपे हुए हैं। इसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में सब-इंस्पेक्टर मनीष वाकोडे और उनकी टीम ने छापा मारकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

अपराध किया कबूल

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें फ्रेजरपुरा थाने के हवाले कर दिया गया। उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया, उपायुक्त गणेश शिंदे, उपायुक्त रमेश धुमाल, सहायक आयुक्त शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक महेश इंगोले, मनीष वाकोडे, फिरोज खान, सतीश देशमुख, मंगेश लोखंडे, रंजीत गावंडे, नाजीमुद्दीन आदि ने की।

Navbharat Live
navbharatlive.com