अमरावती पुलिस (सौ. सोशल मीडिया ) 
अमरावती

हत्या केस में बरी हुआ आरोपी Supreme Court से फरार, अमरावती पुलिस ने खेत की झोपड़ी से दबोचा

Amravati के राजापेठ थाना क्षेत्र में हत्या के आरोपी को कोर्ट ने निर्दोष करार दिया था। जिसके बाद इस फैसले को Supreme Court Of India में चैलेंज किया गया था। जिसे वारंट निकालकर कोर्ट में पेश किया।

अपूर्वा नायक

Amravati News In Hindi: राजापेठ थाना क्षेत्र में घटित हत्या के मामले में आरोपी को न्यायालय ने निर्दोष बरी कर दिया था। इसके बाद इस निर्णय को नई दिल्ली के सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई। लेकिन इस समय आरोपी न्यायालय में अनुपस्थित रहता था।

जिसका पकड़ वारंट निकालकर न्यायालय में पेश करने के आदेश राजापेठ पुलिस को दिए गए थे। इस मामले में राजापेठ पुलिस ने वर्धा के कारंजा घाडगे तहसील के वांगडापुर स्थित खेत परिसर से आरोपी मनोहर केशवराव खंडाते (55, दूधगंगा कॉलोनी, जेवड नगर, अमरावती) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार न्यायालय ने निर्दोष बरी छोड़ने के बाद आरोपी मनोहर खंडाते जेल से बाहर आने के बाद आरोपी ने अपने पुराने पते जेवड नगर, सबनिस प्लॉट, महादेव घाट (चांदुर रेलवे) को छोड़कर अज्ञात स्थान पर रहना शुरू कर दिया था। लंबे समय से पुलिस को उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। 16 सितंबर को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी वर्धा जिले के कारंजा घाडगे तहसील अंतर्गत ग्राम वांगडापुर के पास एक खेत की झोपड़ी में छिपा है।

इस पुख्ता जानकारी पर वारंट पथक रवाना किया गया। पथक ने वांगडापुर से लगभग 2 किलोमीटर दूर सुखदेव धुर्वे के खेत की झोपड़ी से आरोपी मनोहर खंडाते को दबोच लिया। आरोपी को राजापेठ थाने लाकर जिला न्यायाधीश-5 तथा अमरावती अपर सत्र न्यायाधीश के आदेशानुसार सर्वोच्च न्यायालय में लंबित अपील मामले के संबंध में पकड़ वारंट में गिरफ्तार किया।

इन पुलिसवालों ने की कार्रवाई

उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया, उपायुक्त शाम घुगे, सहायक पुलिस आयुक्त संजय खताले के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पुनित कुलट, वारंट पथक के आशिष विघे, विक्रम देशमुख, जगदीश वानखडे, सतीश टपके, आबिद शेख, चालक विजय यादव ने की।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा