आरोपी विपुल ठाकरे (सोर्स- फोटो नवभारत)  
अमरावती

अमरावती में पटवारी विपुल ठाकरे पर गंभीर आरोप; दुष्कर्म और ₹5 करोड़ की ठगी के मामले में सर्विस रिवॉल्वर जब्त

Amravati Crime News: अमरावती के गाडगेनगर में महिला से दुष्कर्म और ₹5 करोड़ की ठगी के आरोपी निलंबित पटवारी विपुल ठाकरे की लाइसेंसी सर्विस रिवॉल्वर पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर ली है।

केतकी मोडक

Amravati Patwari Molestation Case: अमरावती में महिला से दुष्कर्म और लगभग 5 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में आरोपी निलंबित पटवारी विपुल भानुदास ठाकरे की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गाडगेनगर पुलिस ने जांच के दौरान उसके नाम पर जारी शासकीय लाइसेंसी सर्विस रिवॉल्वर जब्त कर लिया है।

हालांकि, आरोपी को अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में कोई ढिलाई नहीं बरत रही है।

दुष्कर्म का लगा आरोप

पुलिस के अनुसार, 19 मई को एक महिला ने गाडगेनगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि आरोपी ने हथियार का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी की। शिकायत सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विपुल ठाकरे को निलंबित कर दिया था।

सर्विस रिवॉल्वर जब्त और जांच तेज

जांच के दौरान अमरावती शहर के गाडगेनगर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी के पास शासकीय लाइसेंसी सर्विस रिवॉल्वर है। इसके बाद जांच के हित में हथियार जब्त कर लिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों के दौरान इस हथियार का उपयोग किया गया था या नहीं।

इसके अलावा कथित आर्थिक लेन-देन, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस बहुचर्चित मामले में और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?