File Photo 
अमरावती

झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों का सर्वे करें, सुविधाएं उपलब्ध कराने राज्यमंत्री कडू के निर्देश

नवभारत डेस्क

अमरावती. सभी को उनके अधिकार का घर मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जाती हैं. हर जरूरतमंद की तरह झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को भी उनके हक का घर दिलाने सर्वे करने के निर्देश राज्यमंत्री बच्चू कडू ने दिए है. गांव के बाहर कपड़े की झोंपड़ियों में रहने वाले नागरिकों को उनका हक का घर दिलाने के लिए विशेष प्राथमिकता दी जाएगी. जिसके चलते वे मंगलवार को इन नागरिकों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए बोल रहे थे.

दस्तावेजों की जानकारी जुटाए

झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले नागरिकों का सर्वेक्षण कर पुरुषों और महिलाओं की संख्या के साथ-साथ उनके पास उपलब्ध आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र की जानकारी ली जानी चाहिए. जिन नागरिकों के पास अभी तक आधार कार्ड, राशन कार्ड और जाति प्रमाण पत्र नहीं है, उन्हें तत्काल उपलब्ध कराने में मदद की जाए. खानाबदोश नागरिक घूमते रहते हैं, जो उनके बच्चों की शिक्षा को भी प्रभावित करता है. झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले नागरिकों के बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और उत्पादन साधनों पर भी चर्चा की गई. 

बीडीओ करें पहल

झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले नागरिकों को सभी सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के लिए गुट विकास अधिकारी को पहल करने की सूचना भी कडू ने दी. वसंतराव नाईक तांडा सुधार योजना अंतर्गत सड़क का खडीकरण, तांडा बस्ति सुधार योजना, धनगर समाज सर्वेक्षण आदि पर उन्होंने संबंधितों से चर्चा की. इस समय समाज कल्याण के क्षेत्रीय उपायुक्त सुनील वारे, अमरावती की सहायक आयुक्त माया केदार, बुलढाणा की अनीता राठौड़, यवतमाल के जिला समाज कल्याण अधिकारी पीयूष चव्हाण, अकोला के ज्ञानोबा पुंड, अमरावती के जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेंद्र जाधव, वाशिम के सहायक आयुक्त एमजी वाटे, यवतमाल के भाऊराव चव्हाण आदि उपस्थित थे. 

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z