पत्नी ने पति को दी किडनी (फोटो नवभारत)
अमरावती

पत्नी ने पति को दी किडनी दान कर दी नई जिंदगी, अमरावती के अस्पताल में सफल हुआ 76वां किडनी ट्रांसप्लांट

Wife Donates Kidney: अमरावती सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 38 वर्षीय विनोद आंबेकर का 76वां किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा। पत्नी हर्षदा ने किडनी दान कर पति को नई जिंदगी दी।

आलोक उमाकृष्ण

Wife Donates Kidney In Amravati: अमरावती के स्थानीय विभागीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 76वीं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी 38 साल के विनोद महादेवराव आंबेकर सफलतापूर्वक पूरी की गई। मरीज सरकिन्ही, तहसील, बार्शी टाकली, जिला अकोला का रहने वाला है।

किडनी ट्रांसप्लांटेशन ही आखिरी समाधान

विनोद महादेवराव आंबेकर पिछले दो वर्षों से किडनी की बीमारी के कारण नियमित रूप से डायलिसिस पर थे। डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय तक डायलिसिस उनके लिए स्थायी समाधान नहीं था। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने किडनी ट्रांसप्लांटेशन की सलाह दी।

पति की स्थिति को देखते हुए उनकी 27 वर्षीय पत्नी हर्षदा विनोद आंबेकर ने साहसिक निर्णय लेते हुए अपनी एक किडनी उन्हें दान करने की इच्छा जताई। आवश्यक जांच और चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद हर्षदा ने अपनी किडनी पति विनोद को दान की। सफल प्रत्यारोपण के बाद विनोद को नई जिंदगी मिली।

खास बात यह है कि यह पूरी किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत नि:शुल्क की गई। परिवार ने डॉक्टरों और अस्पताल की टीम के प्रति आभार जताया।

डॉक्टरों और मेडिकल टीम

अमरावती के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी को सफल बनाने में चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की अहम भूमिका रही। वैद्यकीय अधीक्षक डॉ. अमोल नरोटे और विशेष कर्तव्य अधिकारी डॉ. मंगेश मेंढे के मार्गदर्शन में नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अविनाश चौधरी, यूरो सर्जन डॉ. राहुल पोटोडे समेत डॉ. विक्रम देशमुख, डॉ. प्रतीक चिराडे और डॉ. विशाल बखकर ने उपचार में योगदान दिया।

एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. रोहित हटगांवकर, डॉ. बालकृष्ण बागवाले, डॉ. दीपाली देशमुख, डॉ. अश्विनी माधवी, डॉ. शीतल सोलंकी, डॉ. विक्रांत कुलमेथे और अन्य चिकित्सकों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

समाज सेवा अधीक्षक शीतल बोंडे, ऋषिकेश धास, डॉ. सोनाली चौधरी और जन आरोग्य योजना की एमसीओ डॉ. पायल रोकड़े सहित पूरी टीम ने सर्जरी की प्रक्रिया में विशेष सहायता की। अधिसेविका प्रभारी बहन ज्योति तायडे के निर्देशानुसार चंदा खोडके सहित अन्य कर्मचारियों ने भी सहयोग किया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा