शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अमरावती

Amravati News: श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में करियर कट्टा के तहत करियर संसद स्थापित

Career Sansad Amravati: अमरावती के श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में विश्व युवा कौशल दिवस पर करियर कट्टा उपक्रम के तहत करियर संसद का गठन किया गया।

आंचल लोखंडे

Shivaji Science College Amravati: श्री शिवाजी शिक्षण संस्था द्वारा संचालित श्री शिवाजी विज्ञान महाविद्यालय में 'करियर कट्टा' उपक्रम के तहत करियर संसद की स्थापना की गई। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के सर सी. वी. रमण सभागार में प्राचार्य डॉ. जी. वी. कोरपे की अध्यक्षता में करियर संसद का शपथ ग्रहण समारोह तथा सफल उद्यमी से प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम लिया गया। शुभारंभ कृषिरत्न डॉ. पंजाबराव देशमुख एवं संत गाडगेबाबा की प्रतिमाओं के पूजन और महाराष्ट्र गीत से हुआ।

डॉ. उज्ज्वला जुनघरे ने करियर संसद के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस समय करियर संसद के मंत्रियों एवं सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। इनमें यश ठोकल (मुख्यमंत्री), ईश्वरी साबले (योजना मंत्री), सोनिया सौदागर (कानून एवं अनुशासन मंत्री), मयंक आठोले (सामान्य प्रशासन मंत्री), सानिका ठाकरे (सूचना एवं प्रसारण मंत्री), श्रद्धा पांडे (उद्यमिता विकास मंत्री), दामिनी शेंडे (रोजगार एवं स्वरोजगार मंत्री), पूनम उपरीकर (कौशल विकास मंत्री), तन्वी तायडे (संसदीय कार्य मंत्री) तथा जान्हवी अंबाडकर (महिला एवं बाल कल्याण मंत्री) शामिल थे।

डॉ. चंद्रकांत शिंदे ने छात्रों को दिए सफल उद्यमिता के मंत्र

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विशेष सत्र के दौरान डॉ. मनीष गायकवाड ने श्री संकल्प मीडिया सोल्यूशन्स के संचालक व सफल उद्यमी डॉ. चंद्रकांत शिंदे का पॉडकास्ट शैली में साक्षात्कार लिया। डॉ. शिंदे ने छात्रों से कहा कि सिर्फ डिग्री से सफलता नहीं मिलती, बल्कि उद्यमी बनने के लिए दृढ़ संकल्प, व्यवसाय का ज्ञान और बाजार के सटीक अध्ययन व विपणन की आवश्यकता होती है। संचालन डॉ. मयूरा देशमुख ने और आभार डॉ. अनुराधा राजोरिया ने किया। इस दौरान डॉ. संगीता इंगोले, डॉ. रेखा मग्गीरवार, डॉ. दिनेश खेडकर सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

प्रतिक्रिया

डॉ. जी. वी. कोरपे (प्राचार्य) ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला सफल उद्यमी बनना चाहिए। डॉ. चंद्रकांत शिंदे (सफल उद्यमी) ने कहा कि उद्यमी पैदा नहीं होते, उन्हें सही सोच और मार्गदर्शन से तैयार किया जाता है।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू