बच्चू कड़ू और प्रवीण तायडे प्रेस कॉन्फ्रेंस (सौजन्य-नवभारत) 
अमरावती

बच्चू कड़ू की बढ़ी मुश्किलें! ऑडियो क्लिप में 'चाटू बाबा' का हुआ जिक्र, क्या वोटर्स पर निकाला हार का गुस्सा?

Bachchu Kadu Allegation: "यह बच्चू नहीं, बिच्छू है!" विधायक प्रवीण तायडे का बच्चू कडू पर तीखा हमला। चचेरे भाई की हत्या की साजिश रचने का आरोप, ऑडियो क्लिप ने बढ़ाई मुश्किलें।

प्रिया जैस

Bachchu Kadu Audio Clip Leak: पूर्व विधायक बच्चू कडू के खिलाफ चांदूर बाजार थाने में हत्या की साजिश रचने की शिकायत शुक्रवार को दी गई। शनिवार को विधायक प्रवीण तायडे ने पूर्व विधायक बच्चू कडू के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि खुद को समाजसेवक बताने वाले बच्चू कडू असल में जहरीले बिच्छू हैं। यह बच्चू नहीं, बिच्छू है!।

साजिश रचना नीचता की पराकाष्ठा

विधायक तायडे ने पत्र परिषद में बताया कि उनके हाथ एक ऐसी क्लिप लगी है, जिसमें उनके चचेरे भाई की हत्या की साजिश रची जा रही थी। राजनीति में वैचारिक विरोध स्वाभाविक है, लेकिन किसी को जान से मारने की साजिश रचना नीचता की पराकाष्ठा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए चांदूर बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया है, जिससे अब यह कानूनी लड़ाई में तब्दील हो गया है। विधायक प्रवीण तायडे ने केवल आरोप ही नहीं लगाए, बल्कि कई तीखे सवाल भी दागे। पिछले 20 वर्षों में इस गिरोह के माध्यम से कितने लोगों को रास्ते से हटाया गया? क्या सत्ता के रसूख का इस्तेमाल कर इन अपराधों को अब तक दबाया गया?, ऐसा सवाल खड़ा किया। तायडे ने भावुक होते हुए कहा कि यदि यह ऑडियो क्लिप समय पर सामने नहीं आती, तो आज एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया होता और एक चार साल का मासूम बच्चा अनाथ हो जाता।

विकास बनाम द्वेष की राजनीति

विकास कार्यों के मुद्दे पर भी तायडे ने बच्चू कडू को घेरा। उन्होंने अमरावती-परतवाडा मार्ग, पुनर्वास योजनाओं और औद्योगिक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जो काम पिछले 20 वर्षों में नहीं हुए, वे अब धरातल पर उतर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन क्षेत्र का विकास करने में विफल रहने के कारण ही विरोधियों के मन में यह द्वेष और नफरत पैदा हुई है।

उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, 80 हजार मतदाताओं ने आपको चुनाव में हराया, तो क्या अब इसका गुस्सा उन मतदाताओं पर निकाला जाएगा? विधायक प्रवीण तायडे ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और सखोल जांच की मांग की है। कथित ऑडियो क्लिप में यवतमाल और वणी क्षेत्र की विभिन्न आपराधिक टोलियों का जिक्र है।

साथ ही इसमें 'चाटू बाबा' नामक संदर्भ भी आया है, जिसकी जांच होनी चाहिए। क्या इन आपराधिक टोलियों और उनके प्रमुखों का बच्चू कडू (Bachchu Kadu) से कोई सीधा संबंध है? इसकी गहराई से तफ्तीश होने की मांग उन्होंने की। पत्र परिषद में सांसद डॉ. अनिल बोंडे, भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे, रविराज देशमुख, राजेश वानखडे, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी और भाजपा नेता तुषार भारतीय प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान