Amar Kale, Chandrashekhar Bawankule (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

नाफेड की चना खरीद अवधि बढ़ाई जाए, सांसद काले ने पालकमंत्री बावनकुले से की मांग

Wardha Farmers Issue: वर्धा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अमर काले ने किसानों की समस्या को देखते हुए नाफेड के माध्यम से चना खरीद की अवधि और सीमा बढ़ाने की मांग की है।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati NAFED Chana Procurement News: वर्धा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अमर काले ने अमरावती में आयोजित खरीफ समीक्षा बैठक के दौरान जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाकात कर नाफेड के माध्यम से हो रही चना खरीद की सीमा और अवधि बढ़ाने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने पालकमंत्री को पत्र सौंपते हुए किसानों की समस्या से अवगत कराया।

इस पर बावनकुले ने विषय को मंत्रिमंडल की बैठक में विपणन मंत्री के समक्ष रखकर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।सांसद अमर काले ने राज्य के विपणन मंत्री जयकुमार रावल को भी पत्र भेजकर चना खरीद सीमा बढ़ाने तथा खरीद अवधि में विस्तार करने की मांग की है।

केवल 4500 किसानों का ही चना खरीदा

साथ ही नाफेड के माध्यम से तूर खरीद तत्काल शुरू करने का अनुरोध भी किया गया है। जानकारी के अनुसार नाफेड द्वारा चना खरीद की अवधि 26 मई तक बढ़ाई गई है, लेकिन निर्धारित खरीद लक्ष्य पूरा होने के कारण कई केंद्रों पर खरीद बंद कर दी गई है। वर्धा जिले में 9000 किसानों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से केवल 4500 किसानों का ही चना खरीदा गया।

आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है

वहीं अमरावती जिले में 11,598 किसानों ने पंजीकरण कराया, लेकिन केवल 4479 किसानों से ही 1,20,325 मीट्रिक टन चना खरीदा गया। सांसद काले ने कहा कि यदि खरीद सीमा नहीं बढ़ाई गई तो किसानों को मजबूरी में निजी व्यापारियों को कम दाम पर उपज बेचनी पड़ेगी, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने सभी पंजीकृत किसानों का चना खरीदने और तूर खरीद केंद्र तत्काल शुरू करने की मांग की है।

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी