अमरावती अपराध, परतवाड़ा थाना, नाबालिग मामला,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती केस: झूठा नाम बताकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, परतवाड़ा पुलिस का एक्शन; पोक्सो के तहत केस दर्ज

Amravati Crime News: अमरावती के परतवाड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और झूठी पहचान के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।

अंकिता पटेल

Amravati Minor Assault Case: अमरावती जिले के जुडवा नगरी में अयान अहमद का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था तो फिर एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। परतवाड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को 30 वर्षीय युवक ने अपना झूठा नाम बताकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

बदनाम करने की धमकी

शिकायत के अनुसार घटना 4 से 8 मई के दौरान घटित हुई। आरोपी ने 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता को अपना नाम 'कपूर' बताया था। उसने अपना असली नाम और धर्म छिपाकर नाबालिग को गांव के ही महादेव मंदिर के पास स्थित एक खेत में मिलने के लिए बुलाया, वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

झूठी पहचान बताकर दुष्कर्म का आरोप

पहली बार दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने यह बात अपनी मां या किसी और को बताई, तो वह उसे बदनाम कर देगा। इस बदनामी और धमकी देकर आरोपी ने लड़की के साथ बार-बार शारीरिक संबंध स्थापित किए। आरोपी के लगातार बढ़ते उत्पीड़न और प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने अपनी हिम्मत जुटाई और अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई।

इसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ परतवाड़ा पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान पीड़िता को पता चला कि जिस युवक ने खुद का नाम कपूर बताया था, उसका असली नाम मो. शारीक मो. शरीफ (30) है।

परतवाड़ा पुलिस ने शिकायत के आधार पर विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अमरावती जिले में महिलाओं और लड़कियों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार चढ़ती जा रही है। इससे महिलाओं दहशत का वातावरण निर्माण हो गया है।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ