बीजेपी ने तीन बागी नेताओं को पार्टी से निकाला (सोर्स: डिजाइन फोटो)
अमरावती

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: शिंदे गुट के उम्मीदवार के खिलाफ उतरे BJP नेता, पार्टी ने 6 साल के लिए निकाला

BJP Expels Three Leaders In Amravati: अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिंदे गुट के उम्मीदवार के खिलाफ नामांकन दाखिल करने पर BJP ने भोयर, संगीता शिंदे और सुमित पवार को 6 साल के लिए निष्कासित किया।

आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • BJP ने अमरावती शिक्षक सीट पर तीन बागी नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित किया।

  • चंद्रशेखर भोयर, संगीता शिंदे और सुमित पवार ने नामांकन वापस नहीं लिया।

  • तीनों निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में कायम हैं।

BJP In Maharashtra MLC Election: महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव की गहमागहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। बीजेपी ने अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शिंदे गुट के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बगावत करने पर अपने तीन प्रमुख नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

महायुति के फैसले के खिलाफ BJP नेताओं की बगावत

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के तहत अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र महायुति गठबंधन में शिवसेना (शिंदे गुट) के हिस्से में आया है। गठबंधन ने इस सीट से मौजूदा विधायक किरण सरनाईक को आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है।

हालांकि, सीट के बंटवारे और प्रत्याशी के चयन के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के तीन नेताओं ने अलग रास्ता अपनाया। बीजेपी नेता चंद्रशेखर भोयर, संगीता शिंदे और सुमित पवार ने पार्टी के आधिकारिक रुख से अलग जाकर चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया।

उनके इस कदम को गठबंधन के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बगावत के रूप में देखा गया। तीनों नेताओं के मैदान में उतरने से अमरावती शिक्षक सीट पर मुकाबला और महायुति के भीतर राजनीतिक हलचल बढ़ गई।

वापसी की समय सीमा बीतने पर सख्त कार्रवाई

नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन भी जब इन तीनों नेताओं ने अपने पर्चे वापस नहीं लिए, तब पार्टी ने अनुशासनात्मक कदम उठाया। बीजेपी जिलाध्यक्ष और विधायक प्रताप अडसड ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर इन तीनों बागी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में कायम

बीजेपी से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बावजूद चंद्रशेखर भोयर, संगीता शिंदे और सुमित पवार ने चुनाव मैदान छोड़ने से इनकार कर दिया है। तीनों नेता अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने पर कायम हैं। इससे महायुति गठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवार किरण सरनाईक के सामने चुनौती बढ़ सकती है।

गठबंधन में सीट बंटवारे के तहत यह निर्वाचन क्षेत्र शिवसेना (शिंदे गुट) को मिला था, लेकिन बीजेपी नेताओं की बगावत ने राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित किया है। अब चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवारों की मौजूदगी और गठबंधन के भीतर पैदा हुई असहमति पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो