Mahadiscom recovery drive 
अमरावती

अमरावती सर्कल में 707 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया, 3 लाख उपभोक्ताओं की कटेगी सप्लाई

MSEDCL Electricity Bill Dues: अमरावती सर्कल में बिजली बिल का बकाया 707 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिसके बाद महावितरण ने सख्त कदम उठाते हुए लगभग 3 लाख डिफॉल्टर उपभोक्ताओं पर कारवाई होगी।

आंचल लोखंडे

Amravati Mahadiscom Recovery Drive: वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब केवल 24 दिन शेष हैं। ऐसे में अमरावती सर्कल में बिजली बिल का बकाया खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। लो-वोल्टेज श्रेणी के घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक और अन्य उपभोक्ताओं पर कुल 707 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है।

बकाया वसूली के लिए महावितरण (महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड) ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा अभियान शुरू किया है। सर्कल के 16,669 सबस्टेशनों के आधार पर बिजली बिल वसूली की योजना तैयार की गई है। मुख्य अभियंता अशोक सालुंके ने चेतावनी दी है कि बकाया वसूली के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अमरावती सर्कल के दो जिलों में बकाया की संख्या सबसे अधिक है।

अमरावती जिले में 1,46,767 ग्राहकों के 8,053 बिजली मीटरों पर 258 करोड़ 44 लाख रुपये का बकाया है। यवतमाल जिले में 1,72,000 ग्राहकों के 8,617 बिजली मीटरों पर 449 करोड़ 34 लाख रुपये का बकाया है। बकाया राशि को ध्यान में रखते हुए महावितरण ने विस्तृत वसूली योजना बनाई है और हर बिजली मीटर का बकाया शून्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्कल में लगभग 3 लाख डिफॉल्टर उपभोक्ता महावितरण के रडार पर हैं और वसूली के लिए शाखा कार्यालयों के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

प्रतिदिन वसूली अभियान की समीक्षा

इनमें से करीब 1 लाख उपभोक्ताओं पर 1,000 रुपये से अधिक का बकाया है, जिन पर लगभग 47 करोड़ रुपये का बिल बाकी है। वसूली अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए सीधे बिजली मीटर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। महावितरण ने चेतावनी दी है कि वसूली अभियान में बाधा डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामला दर्ज किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की मदद भी ली जाएगी। साथ ही जोन कार्यालय द्वारा प्रतिदिन वसूली अभियान की समीक्षा की जा रही है।

बकाया भरने की अपील

महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की ओर से बकायादार उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द बिजली बिल जमा करने की अपील की गई है। इस वर्ष पहली बार मशीन ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड और अन्य कर्मचारियों को भी वसूली का लक्ष्य दिया गया है।

इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों और कार्यालय कर्मचारियों को भी वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि महावितरण की सख्त कार्रवाई से बचने के लिए समय पर बिजली बिल जमा कर सहयोग करें।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन