Amravati Crime: 3.1 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, पुलिस के जाल में फंसे 2 तस्कर

Amravati Crime Branch MD Raid: अमरावती पुलिस की बड़ी कार्रवाई। ₹3.1 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार। लालखड़ी मार्ग पर बिछाया गया जाल। नशे के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश। पढ़ें पूरी खबर।
Amravati Crime Branch seizes 2.08 kg of MD drugs worth ₹3.1 crore on Lalkhedi-Sukli road. Two suspects arrested under NDPS Act. Police probe drug network.
अमरावती पुलिस की कार्रवाई (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Drugs Seized Amravati: अमरावती शहर के लालखड़ी से सुकली वनारसी मार्ग पर रविवार की शाम अपराध शाखा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 80 ग्राम एमडी जब्त किया है, जिसकी कीमत 3 करोड़ 1 लाख 20 हजार रुपए बताई गई। इस मामले में 2 आरोपी अब्दुल फहीम (25, आझाद नगर, अमरावती) व शेख आयान शेख रमजान (20, द्वारका नगर अमरावती) को गिरफ्तार किया गया है।

अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण को गुप्त सूचना मिली थी कि लालखड़ी क्षेत्र में एमडी की खेप आने वाली है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने लालखडी से वनारसी सुकली मार्ग पर जाल बिछा कर नाकाबंदी की। संदिग्ध आरोपी अब्दुल फहीम अब्दुल व शेख आयान शेख रमजान की तलाशी ली।

पुलिस ने आरोपियों से की पूछताछ

तलाशी के दौरान पुलिस को एक बैग में करीब 2 किलो 80 ग्राम एमडी मिला, जिसे आरोपी लेकर आ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है, और उनके अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। एमडी की कीमत 3 करोड़ 1 लाख 20 हजार रुपए बताई गई। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया था।

रविवार की देर रात तक कार्रवाई जारी थी, जिसमें अमरावती पुलिस ने अधिक तफ्तीश करने के साथ-साथ आरोपी के संपर्कों और आपूर्ति के रास्ते की जानकारी हासिल करने की कोशिश की। पुलिस की इस कार्रवाई से एमडी के बड़ा नेटवर्क सलाखों के पीछे आने की संभावना है।

उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त गणेश शिंदे, श्याम घुगे, रमेश धुमाल के मार्गदर्शन में पीआई संदीप चव्हाण के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक महेश इंगोले, अमोल कडू, वाकोडे, अतुल संभे सहित अन्यों ने की।

ड्रग्स की तस्करी पर बढ़ी पुलिस की सतर्कता

यह घटना जिले में ड्रग्स की तस्करी और अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पिछले कुछ महीनों में पुलिस ने कई बार ड्रग्स के बड़े खेप का खुलासा किया है, और इस बार भी अपराध शाखा की टीम ने समय रहते कार्रवाई करके बड़ी सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक्स, ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेस एक्ट) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े और अपराधी भी जल्द पकड़ने की उम्मीद जताई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com