सोयाबीन बीज (कॉन्सेप्ट फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

खरीफ सीजन से महाराष्ट्र के किसानों को बड़ा झटका, सोयाबीन के बीज के दाम 660 रुपये बढ़े, ज्वार भी महंगी

Soybean Seed Prices Price Hike: महाराष्ट्र में खरीफ सीजन से पहले किसानों पर महंगाई की मार पड़ी है। महाबीज ने सोयाबीन के दामों में 660 प्रति बैग तक की भारी वृद्धि की है, जिससे खेती की लागत बढ़ेगी।

आकाश मसने

Soybean Seed New Rates: इस वर्ष खरीफ सीजन से पहले महाराष्ट्र के किसानों को खाद की कमी और खाद की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ बीजों की बढ़ी हुई कीमतों का भी सामना करना पड़ेगा। खासतौर पर सोयाबीन और ज्वार के बीजों के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। सोयाबीन बीज की कीमत में प्रति बैग 550 से 660 रुपये तक की वृद्धि हुई है। वहीं ज्वार के बीज की कीमत में भी 30 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि मूंग, उड़द और तूर के बीजों के दाम स्थिर रखे गए हैं।

महाबीज ने ने जारी किए आधिकारिक दाम

महाबीज ने इस वर्ष के सीजन के लिए आधिकारिक दरें घोषित कर दी हैं और इन्हीं दरों के आधार पर निजी कंपनियों के दाम भी तय होंगे। खरीफ सीजन की तैयारी शुरू होने के कारण किसान खाद और बीजों की व्यवस्था के लिए बाजार की ओर रुख कर रहे हैं। लेकिन यूरिया और डीएपी खाद की बिक्री पर सीमाएं लगाए जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं बीजों की बढ़ी कीमतों से किसानों का खर्च और बढ़ने वाला है। महाराष्ट्र के अमरावती जिले को सूखा प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। इसलिए खरीफ सीजन में यहां सोयाबीन, कपास और तुअर की प्रमुख रूप से खेती की जाती है। जिले में सोयाबीन का क्षेत्र सबसे अधिक होने के कारण इस फसल के बीजों की कीमत बढ़ने का सीधा असर किसानों पर पड़ेगा। खासतौर पर 15 वर्ष से कम अवधि वाले बीजों में प्रति बैग 660 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 5 से 15 वर्ष अवधि वाले बीजों में 550 रुपये की वृद्धि हुई है।

इस वर्ष और पिछले वर्ष के बीज दर (रुपयों में)

क्रमांक बीज का नाम वर्तमान दर पिछले वर्ष वृद्धि
1 सोयाबीन (15 वर्ष से कम) 2,850 रुपए 2,190 रुपए 660 रुपए
2 सोयाबीन (5 से 15 वर्ष) 2,500 रुपए 1,950 रुपए 550 रुपए
3 ज्वार (संकरित) 495 रुपए 465 रुपए 30 रुपए
4 ज्वार (प्रचलित) 465 रुपए 430 रुपए 30 रुपए
5 उड़द 1,000 रुपए 1,000 रुपए कोई बदलाव नहीं
6 मूंग 1,025 रुपए 1,025 रुपए कोई बदलाव नहीं
7 तुअर 450 रुपए 450 रुपए कोई बदलाव नहीं

महाबीज द्वारा उपलब्ध बीज भंडार

  • सोयाबीन : 15 से 17 हजार क्विंटल
  • तुअर : 350 से 400 क्विंटल
  • मूंग : 100 क्विंटल
  • उड़द : 100 क्विंटल
  • कपास बीज : 900 रुपये प्रति पैकेट
  • ज्वार व मक्का : मांग के अनुसार उपलब्ध

ज्वार के रकबे में वृद्धि होने की संभावना

अमरावती जिले में ज्वार का क्षेत्र अपेक्षाकृत कम है। लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए इस वर्ष ज्वार के रकबे में वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। महाबीज ने ज्वार की 30 किलो बैग के लिए 495 रुपये दर तय किए हैं। इसके लिए किसानों को प्रति एकड़ 3 से 4 बैग बीज की आवश्यकता होती है। हालांकि मूंग और उड़द की 5 किलो बैग के लिए क्रमशः 1,025 रुपये और 1,000 रुपये की कीमत यथावत रखी गई है। तुअर की 2 किलो बैग के लिए 450 रुपये कीमत तय की गई है। कपास बीज की कीमत भी पिछले वर्ष की तरह 900 रुपये प्रति पैकेट रखी गई है।

महाबीज की ओर से इस वर्ष सोयाबीन के 15 से 17 हजार क्विंटल, तुअर के 350 से 400 क्विंटल तथा मूंग और उड़द के 100-100 क्विंटल बीज उपलब्ध कराए गए हैं। ज्वार और मक्का के बीज मांग के अनुसार उपलब्ध कराए जाएंगे। यह जानकारी महाबीज के जिला प्रबंधक संजय देशमुख ने दी।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

BJP को शहजाद पूनावाला का बड़ा झटका! राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत सभी पदों से दिया इस्तीफा, पार्टी को लेकर बड़ा बयान

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल