File Photo 
अमरावती

Amravati News: पत्नी के अनैतिक संबंधों के चलते पति की आत्महत्या, 1 वर्ष बाद पत्नी व प्रेमी पर मामला दर्ज

नवभारत डेस्क

अमरावती. पत्नी के एक वर्ष से किसी युवक से चल रहे प्रेमसंबंध का पता पति को चलने से पति ने आत्महत्या कर ली थी. उस वक्त पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था. लेकिन एक वर्ष बाद पुलिस को जांच में आत्महत्या करने के लिए प्रवृत्त करने की घटना सामने आई. जिस पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक शेलगांव में रहने वाले मुकेश गवई ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी और शेलगांव के ही रहने वाले चेतन मुकेश कोयरे के फोटो एक साथ देखे, जो कुछ हद तक आपत्तिजनक थे. इसके साथ ही मुकेश गवई को पता चला कि, उसकी पत्नी का चेतन कोयरे के साथ करीब एक साल से विवाहबाह्य प्रेम संबंध चल रहा है. जिससे व्यथित होकर उसने 17 अक्टूबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उस समय तो पुलिस ने इसे आत्महत्या व आकस्मिक मौत का मामला मानते हुए मर्ग दाखिल किया था. लेकिन मुकेश के पिता रमेश गवई ने मुकेश की पत्नी यानी अपनी बहू और गांव में रहने वाले चेतन कोयरे के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग उठाते हुए उनके बीच चल रहे विवाहबाह्य संबंधों की पुलिस को जानकारी दी थी.

पश्चात पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला कि, मुकेश गवई अपने कामकाज के चलते जब बुलढाणा में रह रहा था, उसी समय उसकी पत्नी के प्रेम संबंध शेलगांव में रहने वाले चेतन कोयरे के साथ जुड़ गए थे. यह बात गांव लौटने के बाद मुकेश को समझ में आयी, तो उसका अपनी पत्नी से इसे लेकर विवाद हुआ. जिसके चलते दो महिने पहले मुकेश की पत्नी अपने मायके चली गई.

इसी दौरान मुकेश की पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर अपने प्रेमी चेतन कोयरे के साथ अपना फोटो लगाया, जिसे देखकर मुकेश गवई और भी व्यथित हो गया और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह जानकारी सामने आते ही अंजनगांव पुलिस ने मुकेश की पत्नी तथा चेतन कोयरे के खिलाफ आत्महत्या हेतु उकसाने का मामला दर्ज किया है.

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस