अमरावती

फायर सिस्टम होगा हाईटेक, खाली पद भरने के निर्देश, सुरक्षा होगी बेहतर

अमरावती में अग्निशामक विभाग की समीक्षा बैठक में सुरक्षा उपायों को आधुनिक बनाने के निर्देश दिए गए।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati News: अमरावती शहर की बढ़ती आबादी और शहरी विस्तार को देखते हुए भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए मनपा ने कमर कस ली है. मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक की अध्यक्षता में अग्निशमन विभाग की समीक्षा बैठक हुई. शहर की सुरक्षा व्यवस्था को अत्याधुनिक बनाने पर जोर दिया गया. फोटो बैठक बैठक के दौरान आयुक्त ने विभाग की वर्तमान कार्यप्रणाली का बारीकी से विश्लेषण किया.

पिछले कुछ समय में शहर में हुई आग की घटनाओं, उन पर की गई कार्रवाई और रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता की जानकारी ली गई. आपातकालीन स्थितियों में दमकल विभाग द्वारा दिखाई गई तत्परता पर आयुक्त ने संतोष व्यक्त किया.

इमारतों में सुरक्षा जांच होगी तेज आयुक्त ने ऊंची इमारतों, शॉपिंग मॉल्स, सरकारी कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फायर ऑडिट और सुरक्षा नियमों के पालन की नियमित जांच करने, विभाग में कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए रिक्त पदों को जल्द भरने और मौजूदा कर्मियों को आधुनिक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए. साथ ही दमकल सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई मशीनरी और अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद पर चर्चा हुई.

बैठक में इमरजेंसी कॉल मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचने के समयको कम करने के लिए कंट्रोल रूम को और अधिक सक्षम बनाने का प्रस्ताव रखा गया. बैठक में अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाइक, उपायुक्त नरेंद्र वानखड़े, अग्निशमन अधीक्षक अजय पंधरे, सहायक आयुक्त भूषण पुसतकर समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे.

JPSC Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा धांधली की ED जांच शुरू, मनी ट्रेल खंगालने रांची पहुंची 5 सदस्यीय टीम

अवैध बांग्लादेशियों पर कसा शिकंजा, बेंगलुरु पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन; 100 से अधिक विदेशियों की हुई पहचान

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी

जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां