अमरावती

नकली खाद बिक्री का भंडाफोड़, 5 आरोपी नामजद, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

नवभारत डेस्क

अमरावती. कृषि विभाग ने माहुली जहागीर में छापेमारी कर अनधिकृत खाद बिक्री का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में माहुली जहागीर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. आरोपियों में सुनील कुमार, अदपाल संभा शिवराव, अनंत काशीनाथ वाठोडकर, पुरूषोत्तम वासुदेव साबले और महेश कुमार हैं. आरोपियों के कब्जे से 2 करोड़ 39 लाख रुपए का खाद स्टॉक जब्त किया गया. कृषि विभाग की इस कार्रवाई से उर्वरकों की अनधिकृत बिक्री व भंडारण करने वालों में हड़कम्प मचा है. 

2.39 करोड़ का माल जब्त

विदर्भ में गांव-गांव में अनधिकृत रूप से किसानों को खाद का भंडारण और बिक्री की जानकारी कृषि विभाग की टीम को मिली थी. तदनुसार, जब कृषि विभाग की टीम ने माहुली जहागीर का दौरा किया, तो उन्हें आरोपियों के पास से विजया सीएमएस (कैल्शियम: मैग्नीशियम: सल्फर 10: 05: 10), विजया 999 जैविक खाद (जैविक उर्वरक), विजया पीडीएम पोटाश उर्वरक, वैम डायमंड डी (वेसिकुलर माइकोराइजा) धनिक, धरनी, ​​विंनग्रा, जोश बी5, खास, खजाना, जिल 9, विनएग्रो, लिडर, जूपिटर आदि खाद और लिक्विड फॉर्म की बोतलें मिलीं. कृषि विभाग के संज्ञान में इस प्रकार के बिना लाइसेंस एवं अनधिकृत भंडारण, अप्रमाणित उर्वरक की श्रेणी में रखकर उत्पादन एवं बिक्री करने तथा किसानों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है.

कृषि विभाग ने आरोपियों के कब्जे से 1 करोड़ 98 लाख 29 हजार रुपए का खाद स्टॉक, 40 लाख 70 हजार रुपए का वाहन, कंप्यूटर और अन्य सामान समेत कुल 2 करोड़ 39 लाख रुपए का स्टॉक जब्त किया. अमरावती पंचायत समिति के कृषि अधिकारी उद्धव भायेकर ने इस संबंध में माहुली जाहगीर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. तदनुसार, पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

रसीद लेकर ही करें खरीदी

विभागीय कृषि सहसंचालक राहुल सातपुते, जिला परिषद के कृषि विकास अधिकारी अजय तलेगांवकर के मार्गदर्शन में खाद निरीक्षक तथा कृषि अधिकारी उद्धव संतराम भायेकर के साथ मुहिम अधिकारी प्रवीण खर्चे, विभागीय गुणनियंत्रण निरीक्षक संजय पाटील, जिला गुणनियंत्रण निरीक्षक सागर डोंगरे, कृषि अधिकारी रविकांत उइके, पवन कुमार ढोमणे, राजकुमार सावले, माहुली जहांगीर थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक मिलिंद सरकटे, उपनिरीक्षक संजय उदासी, हवलदार गजानन धर्माले, विनोद वाघमारे, राजकुमार थोटे, वर्षा कुरवाडे के दल ने यह कार्रवाई की. किसान ने अधिकृत कृषि केन्द्र धारक से पक्की रसीद प्राप्त कर ही निविष्ठाओं की खरीदी करने की अपील कृषि विभाग की ओर से की जा रही है.

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू