दर्यापुर हत्याकांड (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
अमरावती

दर्यापुर हत्याकांड: आनंदनगर में तनाव, न्याय के लिए आक्रोशित भीड़ ने किया थाने का घेराव, फास्ट ट्रैक की मांग

Daryapur Murder Case: दर्यापुर के आनंदनगर हत्याकांड से गुस्साए नागरिकों ने थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के माता-पिता पर कार्रवाई और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की।

रूपम सिंह

Amravati District Crime News: दर्यापुर शहर के आनंदनगर में हुए हत्याकांड ने अब एक बेहद गंभीर मोड़ ले लिया है। घटना से आक्रोशित नागरिकों ने सीधे दर्यापुर थाने का घेराव किया और न्याय की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक युवक के मातापिता के साथ भारी संख्या में स्थानीय लोग थाने पहुंचे थे।

प्रदर्शनकारियों की दो टूक मांग है कि मुख्य आरोपी के मातापिता पर भी मामला दर्ज किया जाए और इस पूरे केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाई जाए। थाने के बाहर काफी देर तक माहौल बेहद तनावपूर्ण बना रहा। गुस्साए नागरिकों ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि दोषियों को बचाने की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के आंसू और युवाओं के आक्रोशित नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। न्याय के लिए तड़पते पीड़ित परिवार का दुख देखकर वहां मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं। उग्र भीड़ ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए।

हालांकि, दर्यापुर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए आश्वासन दिया है कि मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष रूप से चल रही है। इसके बावजूद नागरिकों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिली, तो आने वाले दिनों में और भी तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।

इलाके में दहशत का माहौल इस जघन्य हत्याकांड के बाद से आनंदनगर इलाके में डर और दहशत का माहौल है। साथ ही शहर की कानूनव्यवस्था पर भी बड़े सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। आम जनता के बीच इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बावजूद प्रशासन मूकदर्शक क्यों बना हुआ है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी