निर्मल उज्वल मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी बैंक शाखा (सौजन्य-नवभारत) 
अमरावती

बैंक की तिजोरी से 'गायब' हुआ ग्राहकों का सोना! धामणगांव की निर्मल उज्जवल सोसाइटी में ₹13 लाख की चोरी, मचा बवाल

Dhamangaon Railway Bank Theft: धामणगांव रेलवे में निर्मल उज्जवल बैंक की तिजोरी से 166 ग्राम सोना गायब। 13 लाख के गहने चोरी होने से हड़कंप। 3 बैंक कर्मचारियों पर मामला दर्ज।

प्रिया जैस

Nirmal Ujjwal Credit Society Gold Loot: धामणगांव रेल्वे शहर के मध्यवर्ती सिनेमा चौक स्थित निर्मल उज्वल मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी बैंक शाखा में गिरवी रखे गए सोने के गहनों के गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बैंक की तिजोरी से ग्राहकों द्वारा गोल्ड लोन के तहत जमा कराए गए 8 पैकेट सोने के आभूषण, जिनका कुल वजन 166 ग्राम तथा अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है, रहस्यमय तरीके से गायब हो गए हैं।

जांच में खुला सोना गायब होने का राज

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक में कुल 101 ग्राहकों ने अपने सोने के आभूषण गिरवी रखकर कर्ज लिया था। गत सप्ताह की गई आंतरिक जांच में यह खुलासा हुआ कि दिनांक 29 नवंबर 2025 से 11 फरवरी 2026 के बीच तिजोरी में सुरक्षित रखे गए 8 पैकेट सोना लापता हो गए। इस खुलासे के बाद बैंक प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बैंक के नागपुर मुख्यालय से रीजनल मैनेजर भावना जोशी ने शाखा में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज, संबंधित दस्तावेजों एवं वित्तीय लेनदेन की गहन जांच की। जांच के दौरान तिजोरी में सुरक्षित रहने वाले सोने के पैकेट मौके पर नहीं मिले, जिससे बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका व्यक्त की जा रही है।

  • 8 पैकेट सोना चोरी
  • 3 कर्मचारियों पर संदेह
  • दत्तापुर थाने में मामला दर्ज

अब तक कोई सुराग नहीं

शाखा प्रबंधक योगेश बबनराव वानखेडे, कैशियर हरीश वसंत देवगड़े तथा लिपिक निखिल क्षीरसागर के खिलाफ दत्तापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद के मार्गदर्शन में मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच थाना प्रभारी गिरीश ताथोड़ एवं उनकी टीम के हे.का. पवन हजारे, सागर कदम, अतुल पाटिल कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में 17 फरवरी को ही पुलिस को शिकायत सौंप दी गई थी। चोरी गए सोने का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

ग्राहकों में रोष, बैंकिंग व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद बैंक के ग्राहकों में भारी आक्रोश और असमंजस की स्थिति है। शहर में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि कहीं अन्य ग्राहकों की जमा पूंजी भी खतरे में तो नहीं है। इस घटना से बैंकिंग व्यवस्था की विश्वसनीयता को बड़ा झटका लगा है और पूरे शहर में खलबली मच गई है। अमरावती पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

संसद में आज मानसून सत्र का आखिरी दिन, नहीं रूक रहा सियासी घमासान, क्या विशेष सत्र बुलाएगी सरकार?

Weather Alert: मानसून ट्रफ ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल-ओडिशा समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी

भूकंप के झटकों से कांपा लेह, सुबह 6 बजे 5.5 तीव्रता के लगे झटके, घरों से बाहर भागे लोग

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां