अमरावती

बच्चू कडू के कथित ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच की मांग, भाजपा ने थानेदार को सौंपा ज्ञापन

भाजपा ने अमरावती में ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच की मांग की, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Crime: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसे पूर्व विधायक बच्चू कडू से जुड़ा बताया जा रहा है. तहसील भाजपा ने स्थानीय पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपकर ऑडियो क्लिप की सत्यता की जांच कराने की मांग की है.

भाजपा का कहना है कि यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. ज्ञापन में बताया गया है कि वायरल ऑडियो में बच्चू कडू और उनके कार्यकर्ता गोलू मास्तुरे की आवाज होने का प्रथम दृष्टया आभास होता है. वहीं इस मामले में वर्तमान विधायक प्रवीण तायडे और उनके चचेरे भाई ने भी चांदूर बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने भी अमरावती में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान इस ऑडियो क्लिप का उल्लेख किया था, जिससे मामला और अधिक चर्चा में आ गया है. इस घटनाक्रम के चलते न केवल तहसील बल्कि पूरे जिले की राजनीति में तनावपूर्ण माहौल बन गया है.

साथ ही, इस तरह की घटनाओं से आम नागरिकों में भी असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. भाजपा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर ऑडियो क्लिप की सच्चाई जल्द सामने लाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?