Chikhaldara Tourism (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन

Melghat Tourism: लगातार बारिश के बाद मेलघाट के चिखलदरा स्थित भीमकुंड झरना पूरे वेग से बह रहा है। 1200 फीट ऊंचाई पर स्काई साइक्लिंग और अन्य एडवेंचर गतिविधियों के कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।

महाराष्ट्र डेस्क

Bhimkund Waterfall: लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के बाद मेलघाट के एकमात्र हिल स्टेशन चिखलदरा का प्रसिद्ध भीमकुंड प्वाइंट एक बार फिर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। वर्षा के चलते भीमकुंड झरना पूरे वेग से बहने लगा है, जिससे यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और भी निखर गया है। हरियाली से आच्छादित घाटियां और झरने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।भीमकुंड प्वाइंट अपने एडवेंचर पार्क के लिए भी प्रसिद्ध है।

यहां 1200 फीट की ऊंचाई पर रोमांचक रोप ट्रैक स्काई साइक्लिंग और अन्य साहसिक गतिविधियां पर्यटकों को रोमांच का अनूठा अनुभव कराती हैं। एडवेंचर गतिविधियों के संचालक मनीष ढाकुलकर ने गुगामल वन्यजीव विभाग के पूर्व विभागीय वन अधिकारी यशवंत बहाले को सुरक्षा व्यवस्था और एडवेंचर गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी गतिविधियां प्रशिक्षित विशेषज्ञों की निगरानी में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संचालित की जाती हैं।

चिखलदरा में पर्यटन को बढ़ावा

बारिश के बाद बढ़ी प्राकृतिक सुंदरता और सुरक्षित एडवेंचर सुविधाओं के कारण चिखलदरा में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी इस मौसम से अच्छी उम्मीदें हैं।

चिखलदरा मार्ग पर वनवे लागू

पर्यटकों की बढ़ती संख्या और घाट मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने परतवाड़ा-चिखलदरा मार्ग पर सप्ताहांत और सार्वजनिक अवकाश के दौरान वनवे एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।

भीमकुंड पर बढ़ी रौनक और वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू

यह व्यवस्था 27 सितंबर तक प्रभावी रहेगी। जिलाधिकारी आशीष येरेकर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक शनिवार, रविवार तथा सार्वजनिक अवकाश से एक दिन पहले दोपहर 2 बजे से अवकाश के अगले दिन दोपहर 2 बजे तक परतवाड़ा से चिखलदरा जाने वाले वाहन धामणगांव गढ़ी मार्ग से जाएंगे, जबकि चिखलदरा से परतवाड़ा आने वाले वाहन घटांग मार्ग से आएंगे। हालांकि, इस मार्ग पर स्थित गांवों के स्थानीय नागरिकों को इस व्यवस्था से छूट दी गई है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान