चिखलदरा ग्लास स्काईवॉक (फोटो सोर्स- नवभारत) 
अमरावती

चीन-स्विट्जरलैंड को पछाड़ेगा चिखलदरा! अमरावती में एशिया का सबसे लंबा ग्लास स्काईवॉक निर्माण अंतिम चरण पर

Amravati Tourism News: चिखलदरा में 1500 फीट गहरी घाटी पर बन रहे 407 मीटर लंबे एशिया के सबसे बड़े ग्लास स्काईवॉक का काम अंतिम चरण में है। इससे स्थानीय पर्यटन और रोजगार को भारी बढ़ावा मिलेगा।

रूपम सिंह

Chikhaldara Glass Skywalk News:  : विदर्भ के प्रमुख पर्यटन स्थल चिखलदरा में निर्माणाधीन एशिया के सबसे लंबे ग्लास स्काईवॉक का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। सतपुड़ा पर्वतमाला की मनोरम वादियों के बीच विकसित किए जा रहे इस महत्वाकांक्षी प्रकल्प के पूरा होने के बाद यह न केवल देश, बल्कि एशिया का प्रमुख पर्यटन आकर्षण बनने की ओर अग्रसर है।

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में दुनिया के प्रमुख ग्लास स्काईवॉक में स्विट्जरलैंड का लगभग 397 मीटर लंबा तथा चीन के 307 से 360 मीटर लंबाई वाले स्काईवॉक शामिल हैं। चिखलदरा का यह प्रकल्प इन दोनों को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में बढ़ रहा है।

पर्यटन क्षेत्र से जुड़े जानकारों का मानना है कि स्काईवॉक शुरू होने के बाद चिखलदरा में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे स्थानीय पर्यटन उद्योग, होटल व्यवसाय और रोजगार के अवसरों को भी नई गति मिलेगी।

1,500 फीट गहरी घाटी में बनाया जा रहा

नंदनवन अमरावती चिखलदरा परिसर में तैयार हो रहा यह ग्लास स्काईवॉक लगभग 407 मीटर लंबा तथा करीब 1,500 फीट गहरी घाटी के ऊपर बनाया जा रहा है। पारदर्शी कांच से निर्मित इस पुल पर चलते हुए पर्यटक रोमांचक अनुभव के साथ सतपुड़ा की प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली का विहंगम दृश्य देख सकेंगे।

रोमांच और प्रकृति का अनूठा संगम

ग्लास स्काईवॉक पर चलते समय पर्यटकों को ऐसा अनुभव होगा मानो वे गहरी घाटी के ऊपर हवा में चल रहे हों। पारदर्शी कांच के नीचे दिखाई देने वाली विशाल खाई और चारों ओर फैली सतपुड़ा की पर्वतमालाएं रोमांच के साथ अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य का एहसास कराएंगी। परियोजना के पूर्ण होने के बाद यह चिखलदरा की नई पहचान बन सकती है।

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित