Cockroach Janata Party (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

चांदूर रेलवे में कॉकरोच जनता पार्टी की एंट्री, युवाओं ने छात्र हितों के लिए किया ऐलान

Chandur Railway CJP: चांदूर रेलवे में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले युवाओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में छात्र एवं जनहित के मुद्दों पर आंदोलन का निर्णय लिया गया।

महाराष्ट्र डेस्क

Chandur Railway Student Protest: देशभर में चर्चा का विषय बनी कॉकरोच जनता पार्टी सीजेपी के नाम से अब चांदूर रेलवे शहर में भी युवा एकजुट होने लगे हैं। किसी भी राजनीतिक दल से संबंध न रखने वाले इस मंच के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों के मुद्दों पर आवाज उठाने का संकल्प लिया गया है। इसी उद्देश्य से 1 जुलाई को चांदूर रेलवे में बैठक ली गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि एसएससी जीडी, नीट, टीईटी तथा अन्य भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक पर रोक, सभी परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता से कराना, एमपीएससी परीक्षा ऑनलाइन न लेना, परीक्षा शुल्क कम करना तथा सरकारी स्कूलों को बंद न करने जैसी मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

चांदूर रेलवे में CJP की बैठक

युवाओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक मुद्दों पर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में लगातार हुई पेपर लीक की घटनाओं से लाखों विद्यार्थियों का शैक्षणिक और मानसिक नुकसान हुआ है। विद्यार्थियों की मेहनत, समय और आर्थिक संसाधन व्यर्थ हो रहे हैं तथा कई छात्र मानसिक तनाव और निराशा का सामना कर रहे हैं।

छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर आंदोलन का फैसला

ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता पर भी बैठक में जोर दिया गया। इसके अलावा छात्र समस्याएं, किसानों से जुड़े मुद्दे, महंगाई, स्मार्ट मीटर तथा आम नागरिकों से संबंधित अन्य विषयों पर भी भविष्य में सीजेपी के माध्यम से संयुक्त रूप से संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: राजस्थान में बीजेपी की फैन फॉलोइंग को झटका, कई जगहों पर कांग्रेस की बढ़त

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा