कुत्ते ने किया हमला (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अमरावती

पिल्ले को लगी चोट, तो बेकाबू हुआ कुत्ता; अमरावती में 1 घंटे के अंदर 23 लोगों को काटा, अस्पताल में हुए भर्ती

Chandur Bazar Dog Attack: चांदूर बाजार में 'खूनी' श्वान का आतंक। एक घंटे में 23 लोगों को काटा। पिल्ले को लगी चोट के बाद बौराया कुत्ता। उपजिला अस्पताल में घायलों का लगा तांता।

प्रिया जैस

Amravati Stray Dog News: अमरावती के चांदूर बाजार शहर में एक ही रात एक घंटे में बौराए श्वान ने 23 लोगों को दंश कर जख्मी किया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। यह घटना एक श्वान के पिल्ले को चोट लगने के बाद शुरु हुई। श्वान ने बाजार में दौड़ते हुए हर दिखने वाले व्यक्ति को काटना शुरू किया।

लगभग एक घंटे तक यह घटनाक्रम जारी रहा, जिसके कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल होने वालों में से कुछ के पैरों में कई जगह चाव लगे थे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

अस्पताल में बड़ी संख्या में घायल लोगों के आने से थोड़ी देर के लिए तनाव की स्थिति भी बन गई। इस स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया गया। घायलों का इलाज अस्पताल में एआरवी, एआरएस और टीटी के इंजेक्शनों के जरिए किया गया और रातभर उन्हें निगरानी में रखा गया। सुबह होते ही सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।

घायलों में शामिल लोग

घायलों में दादाराव नाईक (6, सुरली), राजेंद्र नाईक (54, काजली), राजू राठी (35, बसीरवाडी), अतुल टाकरखेडे (43, ब्राह्मणवाडा), चांदूर बाजार निवासी पाठक रहिफुद्दीन शेख हसन (30), कार्तिक शेलके (15), इरफान अहमद (32), शेख कासम (76), अनिस खान (48), शेख मुदसिर (22), अतुल पांडेकर (36), अहमद अनीस (56), शौकत उस्मानी (80), सलमान खान (25), शौकत अली (60, पिंपलपुरा), भास्करराव किटुकले (75, मासोद), गजानन पांडे (60, मार्डी, तिवसा), जितेंद्र खडके (32, रोहन खेडा, अमरावती), शीलवंत मनोहरे (30, नानोरी, चांदूर बाजार), मारुती राजस (56, घाटलाडकी), कौशल पाठक (28, विश्रोली), सत्यजीत ठाकरे (42, वडूरा), नक्का रंगराव (22, आंध्रप्रदेश) का समावेश है।

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक

वैश्विक संकटों के बीच भारत का एजेंडा तय, सुधार और आतंकवाद पर रहेगा फोकस; UNGA में 26 सितंबर को संबोधन

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

AI तकनीक ने दी आयुष्मान योजना को उड़ान, भारत में 33% आबादी को लाभ; योजना के 8 साल पूरे

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश