अमरावती न्यूज, फोटो- नवभारत 
अमरावती

Amravati: दर्यापुर-अंजनगांव में सियासी हलचल, बोंडे-लवटे की मुलाकात ने बढ़ाई चर्चाएं

Amravati political news: भाजपा सांसद अनिल बोंडे और उद्धव सेना विधायक गजानन लवटे की मुलाकात से दर्यापुर-अंजनगांव की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

प्रिया जैस

Daryapur Anjangaon politics: राजनिती में कोई स्थायी नहीं होता, कब कौन किधर चला जाए या कब क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदल जाए। इसे कोई नही बता सकता। इसी तरह दर्यापुर-अंजनगांव विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में आज एक बड़ी हलचल देखने को मिली। उद्धव ठाकरे गुट के विधायक गजानन लवटे ने भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे से उनके निवास स्थान पर भेंट की।

इस अचानक हुई मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। नगरपालिका और जिला परिषद चुनाव नजदीक होने के बीच हुई यह मुलाकात कई राजनीतिक संकेत दे रही है। खास बात यह है कि भाजपा में “जायंट किलर” के रूप में पहचान रखने वाले डॉ। अनिल बोंडे को एक कुशल रणनीतिकार माना जाता है।

बड़ी राजनीतिक रणनीति की ओर इशारा

ऐसे में यह भेंट केवल शिष्टाचार तक सीमित नहीं, बल्कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए किसी बड़ी राजनीतिक रणनीति की ओर इशारा कर रही है, ऐसी चर्चा जोरों पर है। वही इस मुलाकात को लेकर दोनों नेताओं ने फिलहाल चुप्पी साधी है। इस मुलाकात के बाद उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं में भी असमंजस की स्थिति देखी जा रही है।

आने वाले समय में स्थानीय राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिर भी इस घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं होता।

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास