Badnera Bus Stand (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

बडनेरा बस स्टैंड के 200 मीटर दायरे में अवैध यात्री वाहनों पर सख्त कार्रवाई

Illegal Passenger Vehicles: बडनेरा बस स्टैंड परिसर में एसटी प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध यात्री परिवहन करने वाले वाहनों और नो पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।

महाराष्ट्र डेस्क

Badnera Bus Stand: राज्य परिवहन महामंडल एसटी के राजस्व को प्रभावित करने वाली अवैध यात्री ढुलाई पर रोक लगाने के उद्देश्य से बडनेरा बस स्टैंड परिसर में विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। बस स्टैंड के आसपास 200 मीटर क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में अवैध रूप से यात्रियों की ढुलाई करने वाले वाहनों और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के निर्देश तथा मुख्य सुरक्षा एवं सतर्कता अधिकारी डॉ। प्रियंका नन्नावरे के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा एवं सतर्कता अधिकारी जीवन वानखड़े के नेतृत्व में एसटी प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वाहनों की जांचअभियान के दौरान पुलिस निरीक्षक हाईवे दीप्ती ब्राम्हणे, बडनेरा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक हनुमंत उरलगोंडवार तथा बडनेरा डिपो प्रबंधक पवन देशमुख ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

एसटी प्रशासन और पुलिस का संयुक्त अभियान

अधिकारियों ने बस स्टैंड के प्रवेश और निकास मार्गों सहित आसपास के क्षेत्रों में खड़े वाहनों की जांच की। इस दौरान निजी वाहन चालकों को नो पार्किंग जोन के नियमों की जानकारी दी गई तथा अवैध रूप से यात्री परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई। यात्रियों को परेशानी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बस स्टैंड परिसर के आसपास अवैध यात्री परिवहन के कारण न केवल एसटी महामंडल के राजस्व को नुकसान पहुंचता है, बल्कि यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

अवैध यात्री ढुलाई के खिलाफ बडनेरा में विशेष मुहिम

कई बार बसों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे मामलों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी जारी रहेगी कार्रवाईइस अभियान का उद्देश्य बस स्टैंड परिसर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा एसटी महामंडल के राजस्व का संरक्षण करना है।

बडनेरा डिपो प्रबंधक पवन देशमुख ने कहा कि कि अवैध यात्री परिवहन और नो पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से कार्रवाई जारी रहेगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन और एसटी विभाग के बीच समन्वय बनाकर विशेष अभियान समयसमय पर चलाए जाएंगे।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची