अतुल पुरी हत्याकांड (डिजाइन फोटो) 
अमरावती

अतुल पुरी हत्याकांड: साले ने दी थी जीजा की सुपारी, इसलिए उठाया ये कदम, अब तक 8 गिरफ्तार

Amravati Crime News: अमरावती में एक चर्चित अतुल पुरी हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने आरोपी साले राहुल पुरी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पीछे के कारण का भी खुलासा किया।

प्रिया जैस

Atul Puri Murder Case: अमरावती शहर के पुंडलिकबाबा नगर निवासी अतुल ज्ञानदेव पुरी की बडनेरा के तिलक नगर मार्ग पर हत्या कर दी थी। इस मामले में नया मोड़ आया है। अतुल पुरी के साले राहुल पुरी ने ही अपने जीजा को मारने की सुपारी देने की बात सामने आई है। अपराध शाखा ने और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब कुल आरोपियों की संख्या 8 हो गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल भगवंत पुरी (36, माणिकवाडा धनज, नेर, यवतमाल), प्रशांत भाष्करराव वर्हाडे (42, माणिकवाडा धनज, नेर, यवतमाल, वर्तमान निवासी पार्वती नगर) व गौरव गजानन कांबे (29, राठी नगर, अमरावती) है। वहीं सुपारी लेनेवाला आरोपी अक्षय प्रदीप शिंपी (30, गणेडीवाल लेआउट कैम्प, अमरावती) अभी भी फरार है।

अक्षय ने लिए थे 5 लाख

जीजा अतुल पुरी के हत्या की सुपारी देने की बात राहुल पुरी ने अपने दोस्त प्रशांत भाष्करराव वर्हाडे को बताई थी। प्रशांत के द्वारा ही राहुल अक्षय से मिला और 5 लाख देने की बात तय हुई थी। इसके बाद राहुल और प्रशांत वर्हाडे ने अक्षय शिंपी व गौरव कांबे को 5 लाख रुपए दिए। अक्षय व गौरव ने इसमें से 2 लाख रुपए आरोपी साहिल मोहोड, सक्षम लांडे व तीन नाबालिग को देकर हत्या करवाई थी।

इसके पूर्व पांच आरोपी हुए थे गिरफ्तार

अतुल पुरी की हत्या होने के बाद 24 घंटे में ही अपराध शाखा पुलिस ने हत्या के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें साहिल उर्फ गोलू हरी मोहोड, (19, आदिवासी कॉलोनी, अमरावती), सक्षम विजय लांडे (19, व्यैंकय्यापुरा, अमरावती) व तीन नाबालिग को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही थी।

अतुल पत्नी को करता था प्रताड़ित

आरोपी राहुल पुरी यह मृतक अतुल परी की पत्नी का भाई है। अतुल पुरी कुछ वर्षों से अपने पत्नी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। राहुल ने उसे सबक सिखाने का निर्णय लिया था। इसके लिए उसने प्रशांत वर्हाडे से मिलकर जीजा के हत्या की योजना बनाई थी।

अक्षय शिंपी अभी भी फरार

अतुल के हत्या की सुपारी अक्षय शिंपी ने 5 लाख रुपए में ली थी जिसमें से 2 लाख रुपए इसके पूर्व गिरफ्तार पांच आरोपियों को देकर अतुल पुरी की हत्या करवाई थी। घटना के बाद से अक्षय शिंपी फरार बताया जा रहा है। अपराध शाखा व बडनेरा पुलिस सरगर्मी से अक्षय शिंपी की तलाश कर रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बडनेरा पुलिस के हवाले किया गया है।

राहुल है अकोला में शिक्षक

पुलिस सूत्रों के मुताबिक राहुल पुरी यह अकोला की एक शाला में शिक्षक है। मामले में आरोपियों के तार जुड़ने के बाद आरोपियों को एक के बाद एक गिरफ्तार किया गया।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन