अमृत भारत एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अमरावती

Amravati News: अमृत भारत एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी, यात्रियों को बड़ी राहत

Amrit Bharat Express: अमृत भारत एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी। उधना-ब्रह्मपुर रूट पर नई समय-सारणी से विदर्भ के यात्रियों को बेहतर और आरामदायक यात्रा सुविधा मिलेगी।

आंचल लोखंडे

Amrit Bharat Express : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने गुजरात के उधना और ओडिशा के ब्रह्मपुर के बीच चलने वाली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस की सेवाएं सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर तीन दिन कर दी हैं। इससे विदर्भ के यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा विकल्प मिलेंगे। रेलवे बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

19021 उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस अब प्रत्येक रविवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन उधना स्टेशन से सुबह 7.10 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे भुसावल पहुँचेगी। इसके बाद दोपहर 3.25 बजे अकोला, शाम 4.48 बजे बडनेरा, 5.48 बजे वर्धा, 7.35 बजे नागपुर और रात 9.40 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

अब सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध

19022 ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात 11.45 बजे ब्रह्मपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 5.55 बजे गोंदिया, 7.55 बजे नागपुर, 8.58 बजे वर्धा, 10.10 बजे बडनेरा और 11.07 बजे अकोला पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन उधना से केवल रविवार और ब्रह्मपुर से सोमवार को ही चलती थी, लेकिन अब सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध होगी।

आरामदायक और सुरक्षित यात्रा

यह ट्रेन विदर्भ के उन यात्रियों और श्रमिकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है, जो रोजगार और व्यवसाय के लिए नियमित रूप से सूरत की यात्रा करते हैं। साथ ही, विदर्भ से ओडिशा जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह एक बेहतर विकल्प बन जाएगी। अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्देश्य सामान्य और मध्यम वर्ग के यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना है।

ट्रेन में 11 सामान्य (अनारक्षित) कोच, 8 स्लीपर कोच और अन्य आधुनिक सुविधाओं से लैस कोच शामिल किए गए हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर इसमें आधुनिक सीटें और आरामदायक स्लीपर बर्थ उपलब्ध हैं।

यात्रियों को बेहतर सेवाओं का लाभ मिलेगा

नई अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं और उन्नत सुरक्षा मानकों से सुसज्जित है। नॉन-एसी स्लीपर और जनरल क्लास के यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव मिलेगा। 1,800 से अधिक यात्रियों की क्षमता वाली यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने में सक्षम है। सुरक्षा के लिए सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हालाँकि इसका किराया अन्य नियमित ट्रेनों की तुलना में थोड़ा अधिक है, फिर भी यात्रियों को बेहतर सेवाओं का लाभ मिलेगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील