अमरावती मर्डर (डिजाइन फोटो) 
अमरावती

शराबी पति की प्रताड़ना से टूट गया सब्र का बांध; पत्नी ने मोगरी से किए सपासप वार, मौके पर ही निकला दम

Amravati Crime News: अमरावती में घरेलू हिंसा का खौफनाक अंत। शराब के नशे में मारपीट करने वाले पति की पत्नी ने मोगरी से मार-मारकर की हत्या। वलगांव पुलिस ने आरोपी पत्नी को लिया हिरासत में।

प्रिया जैस

Walgaon Police Station: अमरावती जिले के वलगांव थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम खारतलेगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। लगातार हो रही घरेलू हिंसा और पति की शराब की लत से तंग आकर पत्नी ने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया। मृतक का नाम मंगेश देवीदास गोटे (42, खारतलेगांव, अमरावती) है। वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी छाया मंगेश गोटे (33, खारतलेगांव, अमरावती) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक मंगेश गोटे आए दिन शराब पीकर अपनी पत्नी छाया गोटे के साथ गालीगलौज कर मारपीट करता था। मंगेश को शराब पीने की लत थी और वह अक्सर नशे की हालत में घर आकर अपनी पत्नी छाया के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। पति के इस हिंसक व्यवहार से छाया काफी समय से मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थी।

मोगरी से किए सपासप वार

दोपहर के समय मंगेश और छाया के बीच किसी बात को लेकर फिर से तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इस दौरान गुस्से से आगबबूला हुई छाया ने मंगेश पर लात-घुसों से हमला कर दिया। इसके बाद उसने पास ही रखी कपड़े धोने की लकड़ी की मोगरी उठा ली और मंगेश के सिर व शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटें आने के कारण मंगेश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वलगांव थाने के पुलिस निरीक्षक वैभव पानसरे को मिलते ही पुलिस का एक दल मौके पर गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वलगांव पुलिस ने आरोपी पत्नी छाया गोटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। फिलहाल वलगांव पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

डीसीपी शिंदे ने दी भेंट

वलगांव थाना क्षेत्र में हत्या होने की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे वलगांव थाना पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। पश्चात संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता