चक्काजाम आंदोलन (सौजन्य-नवभारत) 
अमरावती

अमरावती में चुनाव का बहिष्कार करेगी जनता, कर दिया चक्काजाम, भजन आंदोलन कर दी चेतावनी

Boycott Elections: अमरावती जिले के नवसारी-राहटगांव रिंग रोड के नागरिकों ने रिंग रोड के दोनों किनारों पर कचरा फेंके जाने के विरोध में चक्का जाम कर दिया और भजन आंदोलन किया।

प्रिया जैस

Amravati News: अमरावती जिले के नवसारी-राहटगांव रिंग रोड स्थित विभिन्न कॉलोनियों के नागरिकों ने रविवार की सुबह 9 बजे से रिंग रोड के दोनों किनारों पर कचरा फेंके जाने के विरोध में चक्का जाम करते हुए भजन आंदोलन किया। नागरिकों की मांग थी कि परिसर में कई वर्षों से कचरा फेंके जाने से गंदी बदबू उठने से परिसर के नागरिकों के स्वास्थ को खतरा बना हुआ है। वही नागरिकों ने समस्या हल न किए जाने पर आगामी सभी चुनावों का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है।

2 घंटे तक चक्काजाम

राहटगांव अमरावती-नागपुर रिंग रोड स्थित गजानन, माऊली कॉलोनी, महालक्ष्मी अपार्टमेंट, होल्डन मैरिज हॉल परिसर, महात्मा फुले बैंक कॉलोनी आदि क्षेत्र के नागरिकों ने रिंग रोड के दोनों किनारों पर कचरा फेंके जाने के विरोध में रविवार की सुबह बारिश के दौरान भी रिंग रोड के बीच बैठकर चक्का जाम आंदोलन किया। वहीं कुछ नागरिकों ने हाथों में मंजरी, ताल,मृदंग लेकर भजन आंदोलन किया। चक्काजाम करने से घंटों तक दोनों ओर से लंबा ट्राफिक जाम हो गया। इस बीच गाडगे नगर पुलिस को सुचना मिलने से पुलिस का बडा दल आंदोलन स्थल पर पहुंचकर तैनात हो गया। आंदोलन में महिलाएं व बच्चों का भी समावेश रहा। नागरिकों की मांग थी कि परिसर में बड़ी संख्या में कचरा ठेकेदार व्दारा कचरा लाकर फेंका जाता है और जल्द इसे उठाया नहीं जाता है।

मनपा चुनाव का बहिष्कार

पिछले दो वर्षों से नागरिक इस समस्या का हल निकालने की मांग कर रहे हैं। किंतु प्रशासन किसी तरह का हल नहीं निकाल पा रहा है। अगर जल्द समस्या का हल न हुआ तो नागरिकों ने मनपा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी है। आंदोलन के दौरान मनपा प्रशासन के विरोध में व पुरस्कार वापस दो के नारे नागरिकों ने लगाए। वही आंदोलन दौरान कई जनप्रतिनिधियों के यहां पहुंचने पर भी नागरिकों ने उनकी नहीं सुनी।

विधायक खोडके ने सुनी परेशानी

इस समय आंदोलन की जानकारी होते ही विधायक सुलभा खोडके आंदोलनस्थल पहुंची जहां उन्होंने आंदोलनकर्ताओं की समस्या को सुन मनपा के संबंधित अधिकारी को बुलाकर उन्हें तुरंत कचरा हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद मनपा के स्वच्छता अधिकारी अजय जाधव ने तुरंत पत्र निकालकर जल्द से जल्द अन्य स्थान पर कचरा ले जाने की बात मंजूर की।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज