अमरावती फायरिंग फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

Amravati News: अमरावती में निलंबित पटवारी विपुल ठाकरे के घर पर फायरिंग, CCTV में कैद हुए नकाबपोश हमलावर

Firing At Patwari House: अमरावती के अर्जुन नगर स्थित जिजाऊ कॉलोनी में निलंबित पटवारी विपुल ठाकरे के घर पर दो नकाबपोश हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग की।

आंचल लोखंडे

Amravati Shooting Incident: अमरावती शहर के अर्जुन नगर इलाके के जिजाऊ कॉलोनी में अज्ञात हमलावरों ने निलंबित पटवारी विपुल ठाकरे के घर पर दो राउंड फायरिंग करने की घटना रविवार की रात 10 बजे के दौरान घटित हुई। बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने पहली गोली ठाकरे के घर के सामने से गुजरते हुए चलाई। इसके बाद हमलावर कुछ दूरी पर गए, बाइक मोड़ी और वापस आकर दूसरी गोली चलाकर मौके से फरार हो गए। रात के समय हुई की घटना से परिसर में हडकंप मच गया था। घटना के समय विपुल ठाकरे के घर उनकी पत्नी, दो बच्चे व भाई मौजूद था। घटना से वह काफी घबरा गए थे।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

हमलावरों ने पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर स्कार्फ बांध रखा था। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त राकेश ओला, डीसीपी प्रांजलि सोनवणे, एसीपी और गाडगे नगर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक गोरखनाथ जाधव तुरंत मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। एक गोली का खोका घर के पोर्च में और दूसरी गोली का खोका घर के सामने सड़क पर मिली है। किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया, इसकी जांच जारी है।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की 5 टीमें रवाना

हमलावरों का सुराग लगाने और वे किस दिशा में भागे, यह पता करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अमरावती पुलिस आयुक्तालय द्वारा बदमाशों को पकड़ने के लिए 5 अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त राकेश आला सहित उपायुक्त प्रांजलि सोनवने सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने घटना की जानकारी लेकर तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

विपुल ठाकरे पर है मामले दर्ज

जानकारी के अनुसार विपुल ठाकरे पर पथ्रोट थाने में आर्म एक्ट तथा गाडगेनगर थाने में अत्याचार का मामला दर्ज है। अब यह फायरिंग किस उद्देश्य से हुई है और किसने किया है,यह आरोपी गिरफ्तार होने के बाद ही सामने आएगा।

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने सबूत जुटाए

घटना के बाद पुलिस की विविध टीम के साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर पाचारण किया गया। जहां फॉरेंसिक टीम ने बारिक से बारिक सबूत इकट्ठा किए। वहीं डॉग स्क्वॉड बुलाया गया था।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी

जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए