मृतक नरेंद्र राजेंद्र झंझाड (फोटो नवभारत)
अमरावती

Amravati Road Accident: अमरावती में स्पीड ब्रेकर बना मौत का कारण, ट्रक के पहिए के नीचे आया बाइक सवार

Amravati Valgaon Road Accident: अमरावती-परतवाड़ा मार्ग पर वलगांव में अनचिह्नित स्पीड ब्रेकर से बाइक सवार उछलकर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हुई।

आलोक उमाकृष्ण

Speed Breaker Bike Rider Truck Accident Death: अमरावती परतवाड़ा मुख्य मार्ग पर वलगांव परिसर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। सड़क पर बने अनचिह्नित स्पीड ब्रेकर के कारण एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर उछल गया और सीधे बगल से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक के पिछले पहिए के नीचे जा गिरा।

ट्रक का भारी पहिया शरीर के ऊपर से गुजर जाने के कारण युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार परतवाड़ा निवासी नरेंद्र राजेंद्र झंझाड (35) निजी काम से दोपहिया (क्र. एमएच 27 डीएस 1808) पर सवार होकर अमरावती की ओर आ रहे थे।

वलगांव परिसर में अचानक सामने आए स्पीड ब्रेकर के कारण उनकी बाइक असंतुलित होकर जोर से उछली, जिससे नरेंद्र सड़क पर गिर पड़े। ठीक उसी पल पास से गुजर रहे ट्रक (क्र. एमएच 27 बीटी 2953) का पिछला पहिया उन्हें रौंदता हुआ निकल गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही वलगांव पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मौके की आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अमरावती जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया। हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय नागरिकों और राहगीरों में गहरा आक्रोश देखने को मिला।

लोगों ने सड़क पर बने अनचिह्नित स्पीड ब्रेकर को लेकर सवाल उठाए। नागरिकों का कहना है कि ऐसे स्थानों पर वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संकेतक और चेतावनी व्यवस्था होना जरूरी है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क सुरक्षा के उपाय करने और दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

नागरिकों का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि अमरावती-परतवाड़ा मार्ग पर बने कई गतिरोधकों पर दूर से दिखाई देने वाले सफेद पट्टे नहीं लगाए गए हैं। इसके अलावा वाहन चालकों को सावधान करने के लिए पर्याप्त चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि संकेतक और चेतावनी व्यवस्था के अभाव में रात के समय वाहन चालकों को स्पीड ब्रेकर का अंदाजा नहीं हो पाता। वलगांव में हुए हादसे के बाद लोगों में प्रशासन की व्यवस्था को लेकर नाराजगी है।

नागरिकों ने संबंधित विभाग से मार्ग पर सभी गतिरोधकों को चिह्नित करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई है।

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे