तपती धूप में ट्रैफिक पुलिस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

45 डिग्री की तपती धूप में ट्रैफिक पुलिस को राहत, 150 हाईटेक कूलिंग जैकेट से मिलेगी भीषण गर्मी से निजात

Amravati Weather Update: अमरावती पुलिस आयुक्तालय ने ट्रैफिक कर्मियों के लिए 150 विशेष कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराए हैं। रिचार्जेबल बैटरी और इनबिल्ट पंखों वाली यह जैकेट भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा रखेगी

रूपम सिंह

Amravati Heatwave Protection: विदर्भ की भीषण गर्मी और पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने के बीच शहर के यातायात पुलिस कर्मियों को एक बड़ी राहत मिली है। सड़क पर घंटों तैनात रहकर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले कर्मियों को पुलिस आयुक्तालय की ओर से 150 विशेष कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराए गए हैं। यह पहल न केवल पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की रक्षा कर रही है, बल्कि भीषण गर्मी में उनकी कार्यक्षमता को भी बढ़ा रही है।

पुलिस आयुक्तालय की विशेष पहल

अमरावती पुलिस आयुक्तालय ने अपने कर्मचारियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए इन हाईटेक जैकेटों की खरीदी की है। अक्सर देखा जाता है कि चिलचिलाती धूप और लू के कारण चौराहों पर तैनात कर्मियों को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा रहता है। इसी समस्या के समाधान के रूप में शहर के प्रमुख चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस अब सफेद रंग के इन विशेष कूलिंग जैकेटों में नजर आ रही है।

कैसे काम करता है यह कूलिंग जैकेट यह जैकेट तकनीकी रूप से काफी उन्नत है। इसमें एक इनबिल्ट कूलिंग मशीन लगी होती है, जो जैकेट के भीतर तापमान को नियंत्रित रखती है। यह पूरी मशीन एक रिचार्जेबल बैटरी पर चलती है। कर्मियों को इसे ड्यूटी पर आने से पहले मोबाइल की तरह चार्ज करना होता है।

एक बार चार्ज होने पर यह कई घंटों तक निरंतर ठंडक प्रदान करता है। जैकेट के अंदर लगे पंखे और कूलिंग मैकेनिज्म शरीर के चारों ओर ठंडी हवा का संचार करते हैं, जिससे पसीना तुरंत सूख जाता है और शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है।

अत्याधुनिक कूलिंग जैकेट की प्रमुख विशेषताएं

  • तापमान नियंत्रणः यह जैकेट बाहर के भीषण तापमान के बावजूद शरीर के तापमान को 5 से 10 डिग्री सेल्सियस तक कम रखने में सक्षम है. हल्का और आरामदायकः अत्याधुनिक तकनीक से बने होने के बावजूद यह वजन में काफी हल्का है, जिससे कर्मियों को इसे पहनकर ड्यूटी करने में कोई परेशानी नहीं होती।
  • सुरक्षा कवचः धूप से बचाव के साथ-साथ यह जैकेट रिफ्लेक्टर स्ट्रप्स के साथ आता है, जिससे रात के समय भी यातायात कर्मियों की दृश्यता बनी रहती है.
  • बैटरी लाइफः इसकी शक्तिशाली बैटरी लंबे समय तक बैकअप देती है, जो एक पूरी शिफ्ट के लिए पर्याप्त है।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

राहुल गांधी को इडियट और अंधभक्त वाले बयान पर नोटिस, 28 अगस्त तक देना होगा जवाब

विभाजन की त्रासदी से सबक लेकर मजबूत भारत बनाएं, बोले CM योगी: सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की हो

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश