अमरावती पुलिस ने तपोवन जंगल मर्डर केस में मौसेरे भाई को किया गिरफ़्तार (सोर्स - फोटो ननवभारत) 
अमरावती

तपोवन जंगल हत्याकांड का खुलासा! मौसेरे भाई ने की काजल की हत्या, शव जलाकर छिपाने की कोशिश

Cousin Arrested In Murder: अमरावती पुलिस ने तपोवन जंगल में मिली अधजली लाश की गुत्थी सुलझाई। मृतका काजल इंगले के मौसेरे भाई चेतन थोरात को गिरफ्तार किया, जिसने पेट्रोल डालकर शव जलाया था।

केतकी मोडक

Amravati Tapovan Jungle Murder Case: अमरावती शहर गाडगे नगर थाना क्षेत्र के तपोवन परिसर के घने जंगल में अज्ञात युवती की जली हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। शहर अपराध शाखा ने मृतक के मौसेरे भाई को गिरफ्तार किया है, जिसने पहचान छिपाने के उद्देश्य से हत्या के बाद शव को पेट्रोल डालकर जला दिया था। गिरफ्तार आरोपी का नाम चेतन सुनील थोरात (23) अमरावती राजुरा तेजस विहार है।

लेकिन अभी तक हत्या करने का कारण पता नहीं चल पाया है। उल्लेखनीय है कि 2 जून 2026 को अमरावती शहर पुलिस नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) को सूचना मिली थी कि गाडगे नगर थाना क्षेत्र में स्थित विदर्भ महारोगी सेवा मंडल (तपोवन संस्था) की सुनसान झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का अधजला शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही अमरावती के पुलिस आयुक्त राकेश ओला, उपायुक्त घुगे और अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत घटना स्थल का दौरा किया।

शव पूरी तरह जल चुका था, जिससे महिला की पहचान करना अत्यंत कठिन था। गाडगे नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज किया था।

क्राइम ब्रांच के सामने थी बड़ी चुनौती

घटनास्थल बेहद दुर्गम, झाड़ियों और जंगलों से घिरा हुआ था। इसके अलावा, उस सुनसान इलाके में या उसके आसपास कोई भी सीसीटीवी कैमरा उपलब्ध नहीं था। पुलिस आयुक्त ने अपराध शाखा को समानांतर जांच कर जल्द से जल्द आरोपी को ढूंढने के निर्देश दिए। इसके बाद अमरावती क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षकों के मार्गदर्शन में चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। अमरावती शहर और ग्रामीण इलाकों से लापता (गुमशुदा) महिलाओं के रिकॉर्ड और गुप्त सूचनाओं के आधार पर अमरावती पुलिस ने सबसे पहले मृतक की पहचान की। मृतक की पहचान काजल जितेंद्र इंगले (22) अमरावती राजुरा वर्तमान निवासी तेजस विहार चांदुर बाजार विश्रोली के रूप में हुई।

आरोपी नहीं बता रहा हत्या करने का कारण

आरोपी चेतन थोरात ने भले ही सकाजल इंगले की हत्या करने का अपराध स्वीकार किया है। लेकिन यह हत्या क्यों कि, इसके पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। अमरावती पुलिस अधिकारियों द्वारा कडाई से पूछताछ सहित अनेक पैतरे अपनाने के बावजूद आरोपी चेतन हत्या करने की वजह नहीं बता रहा है जिससे काजल इंगले की हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

CCTV फुटेज और तकनीकी जांच से खुला राज

  • आरोपी तक पहुंचने के लिए क्राइम ब्रांच की टीमों ने दिन-रात एक कर दिया। घटनास्थल से दूर-दूर के इलाकों के लगभग 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
  • तकनीकी विश्लेषण और गुप्तचरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस का शक मृतक के मौसेरे भाई पर गया।
  • पुलिस ने जाल बिछाकर चेतन थोरात को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने चेतन से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपनी बहन काजल की हत्या करने की बात कबूल कर ली।
  • आरोपी ने बताया कि काजल की पहचान न हो सके, इसलिए उसने शव पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी थी।
  • साथ ही पुलिस को गुमराह करने और सबूत नष्ट करने के इरादे से मृतका का मोबाइल फोन और अन्य सामान कहीं दूर ले जाकर फेंक दिया था। पुलिस अब उस सामान को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद