प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में शादी की खुशियों के बीच खूनी संघर्ष, बारात में नाचने को लेकर विवाद, विहार पर पथराव के बाद भारी तनाव

Amravati News: अमरावती के टाकली जहांगीर में बारात के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दो गुट भिड़े। हमले में 4 युवक गंभीर रूप से घायल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात और 8 गिरफ्तार।

आकाश मसने

Amravati DJ Marriage Dispute News: अमरावती के नांदगांवपेठ थाना क्षेत्र के टाकली जहांगीर गांव में शनिवार रात शादी की खुशियां के बीच हुए मामूली विवाद ने भीषण हिंसक रूप ले लिया। बारात में नाचने और डीजे की आवाज को लेकर दो गुटों के बीच शुरू हुआ झगड़ा आधी रात को लोखंडी रॉड, चाकू और पथराव तक जा पहुंचा। इस हमले में कई युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं और विहार पर पथराव से इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था।

डीजे और नाचने का बहाना

अमरावती पुलिस के अनुसार अक्षय सोनोने के भाई की शादी के उपलक्ष्य में शनिवार 2 मई शाम को बारात निकली थी। रात करीब 10 बजे जब बारात टाकली बाजार क्षेत्र में पहुंची, तब डीजे पर नाचने को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई। उस समय अक्षय सोनोने ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन रंजिश की आग अंदर ही अंदर सुलग रही थी। शांति का आभास तब खत्म हुआ जब रात करीब 12.30 बजे उपद्रवी युवकों का एक समूह लोखंडी रॉड, चाकू और पत्थर लेकर विहार परिसर पहुंचा। आरोपियों ने वहां मौजूद युवकों पर हमला कर दिया। इस हमले में मोहित गवई, अमर सोनोने, सुमित धुंदले और प्रतीक कांबले रॉड और पत्थरों की मार से गंभीर रूप से घायल हुए। हमलावरों ने न केवल मारपीट की, बल्कि विहार पर भी जमकर पथराव किया और जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस कृत्य से ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया।

थाने का घेराव और गिरफ्तारियां

घटना की गंभीरता को देखते हुए नांदगाव पेठ के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश दहातोंडे तुरंत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इधर आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रात में ही थाने पहुंच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी यश लिंगोट (24), सार्थक मोरे (23), राम कालपांडे, भूषण मोरे, पंकज पांडे, सूरज दाभणे, धीरज दाभणे व ओम कालपांडे (सभी निवासी टाकली जहांगीर) को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

गांव में दोबारा हिंसा न भड़क जाए, इसके लिए क्यूआरटी, आरसीपी और मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। डीसीपी गणेश शिंदे और एसीपी कैलाश पुंडकर खुद स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO