Amravati School Reopening: विदर्भ के अन्य जिलों के साथ ही जिले में भी जिला परिषद व मनपा के प्राथमिक स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 30 जून से होने जा रही है। इस नए सत्र के स्वागत के लिए शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। पहले ही दिन विद्यार्थियों को गणवेश और किताबें मिले, यह मानस शिक्षा विभाग ने रखा है, जिसके तहत नियोजन किया गया। इस वर्ष जिला परिषद शालाओं में कक्षा पहली में 15 हजार से अधिक छात्रछात्राओं का दाखिला निश्चित हो चुका है। पहले दिन स्कूलों में शाला प्रवेशोत्सव बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा।
पिछले वर्ष जिले में 14,431 विद्यार्थियों ने कक्षा पहली में प्रवेश लिया था, जिसकी तुलना में इस वर्ष छात्रों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी या स्थिरता देखी जा रही है। वहीं मनपा की शहर में 63 शालाएं है। इन शालाओं में विद्यार्थियों का अनोखे तरीके से स्वागत किया जाएगा।गुब्बारों, रंगोली और तिलक लगाकर स्वागत30 जून को स्कूल के पहले दिन नए बच्चों का स्वागत बेहद खास अंदाज में किया जाएगा। स्कूलों की रंगपुताई, साफसफाई और कक्षाओं को सजाने का काम जारी है। प्रवेशोत्सव के दिन बच्चों का तिलक लगाकर, फूलबुके देकर और मुफ्त पाठ्यपुस्तक व यूनिफॉर्म बांटकर स्वागत किया जाएगा।
ग्रामीण इलाकों के अभिभावकों से इस वर्ष भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 1,549 प्राथमिक स्कूल कार्यरतजिले में जिला परिषद के कुल 1,549 प्राथमिक स्कूल संचालित हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार, हालांकि स्कूल शुरू होने के बाद भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन अब तक का आंकड़ा उत्साहजनक है। ग्रामीण क्षेत्रों में जन्मदर में कमी और रोजगार के लिए होने वाले पलायन का थोड़ा असर जरूर दिख रहा है, लेकिन प्रशासनिक जागरूकता के कारण अभिभावक जिप स्कूलों पर भरोसा जता रहे हैं।
ये भी पढ़े: ठाणे: हर परिवार का आशियाना,यही सरकार का संकल्प डीसीएम शिंदे ने सौंपी 300 परिवारों को घरों की चाबियां
महानगरपालिका स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने, छात्रकेंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देने और शिक्षकों को नए शैक्षणिक बदलावों के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मनपा शिक्षा विभाग की ओर से एक दिवसीय कार्यप्रेरणा शिविर लिया गया। यह शिविर शिक्षा सभापति एड। प्रीती हर्षल रेवणे की कल्पनाशून्यता, दूरदर्शिता और पहल से आयोजित हुआ। शिविर में मनपा संचालित 63 स्कूलों के मुख्याध्यापक और शिक्षक उपस्थित थे।