अमरावती सड़क हादसा (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

अमरावती में दो सड़क हादसे, ब्रेक फेल होने से ST बस पलटी; बोलेरो पिकअप भी दुर्घटनाग्रस्त, 14 घायल

Amravati Road Accident: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में करीब 14 लोग घायल हो गए। सालोरा-धोत्रा मार्ग पर ब्रेक फेल होने से ST बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • गुरुकुंज मोझरी से अमरावती जा रही ST बस (MH-40-Y-5183) सालोरा-धोत्रा गांव के बीच अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

  • हादसे के समय बस में करीब 20 से 22 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 8 से 10 यात्री घायल हुए, जबकि चालक और वाहक को भी मामूली चोटें आईं।

  • दुर्घटना के बाद स्थानीय नागरिकों, कुर्हा पुलिस, एसटी महामंडल के अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

Amravati Bolero Pickup Accident: ब्रेक फेल होने से गुरुकुंज मोझरी से अमरावती जा रही एसटी बस सालोरा-धोत्रा गांव के बीच अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिसमें 8 से 10 यात्री घायल हो गए, जबकि चालक और वाहक को भी मामूली चोटें आई।

बस में थे 22 यात्री सवार

पुलिस सूत्रों के अनुसार एसटी बस (क्र।एमएच-40-वाय 5183) गुरुकुंज मोझरी से अमरावती की ओर जा रही थी। इस समय बस में करीब 20 से 22 यात्री सवार थे। इस दौरान सालोरा-धोत्रा गांव के बीच अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक का नियंत्रण छुटने से बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। अचानक हुए हादसे से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लोगों ने घायलों का बाहर निकाला

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सालोरा, धोत्रा और शिरजगांव क्षेत्र के नागरिक घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर में कुर्हा पुलिस, एसटी महामंडल के अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

दुर्घटना के कारणों की जांच की मांग

इस बीच दुर्घटना की जानकारी मिलते ही तिवसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश वानखड़े की पत्नी आरती वानखड़े भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था में पहल की। घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए अमरावती के जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे ने एक बार फिर एसटी बसों की तकनीकी स्थिति और यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बस के ब्रेक अचानक फेल होने के कारणों की जांच की मांग की जा रही है।

सौंदली फाटे पर बोलेरो पिकअप पलटी

अकोला रोड स्थित सौदली फाटे पर दोपहर में अचानक दोपहिया वाहन सामने आ जाने के कारण बोलेरो पिकअप चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया, जिससे पिकअप सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में आतिश मोहिते सहित मोहिते परिवार के अन्य तीन सदस्य सहित कुल चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी गोपाल पाटिल अरबट और उनके सहयोगियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

एम्बुलेंस की मदद से सभी चारों घायलों को इलाज के लिए दर्यापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सभी घायल अकोला के रहने वाले हैं। अचानक दोपहिया वाहन सामने आने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है। बोलेरो पिकअप पलटने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। दुर्घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में समाजसेवी गोपाल पाटिल अरबट और उनकी टीम सहायता की।

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बंकर रॉय कौन थे? जिन्होंने गांव की अनपढ़ महिलाओं और दादियों को इंजीनियर बनाया

Weather Update Today: तमिलनाडु और अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कोहरा, जानें अपने राज्य का मौसम

Assam Train Derailment: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे