Amravati Overbridge Construction: अमरावती शहर के मध्यवर्ती रेलवे स्टेशन परिसर स्थित पुराने व जर्जर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आगामी अक्टूबर महीने से शुरू हो जाएगा। सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त व ढहाए गए रेलवे ओवरब्रिज का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाकर स्थानीय नागरिकों की असुविधा को जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री भोसले ने बताया कि अमरावती के इस रेलवे ओवरब्रिज का मुद्दा विधानमंडल में उठाया गया था, जिस पर राज्य सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के प्रयासों से बजट में इस परियोजना के लिए 130 करोड़ रुपए का प्रावधान कर निधि मंजूर की गई है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशानुसार राज्य के सभी रेलवे ओवरब्रिज का काम 'महारेल' के माध्यम से किया जा रहा है। वर्तमान में इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया और तकनीकी औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। भविष्य में रेलवे लाइनों के विस्तार, अप्रोच रोड के जुड़ाव और सभी तकनीकी पहलुओं का बारिकी से अध्ययन कर काम को अंजाम दिया जाएगा।
भोसले ने स्पष्ट किया कि पुल बंद होने से शहरवासियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए अक्टूबर महीने से काम शुरू कर इसे तेज गति से पूरा किया जाएगा। इस दौरान विधायक सुलभा खोडके, राजेश वानखडे, संजय खोडके, प्रवीण पोटे, महारेल के संयुक्त महाप्रबंधक संग्राम पाटिल और पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता सुषमा बोंद्रे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
शहर के बाहरी हिस्सों को जोड़ने और ट्रैफिक को कम करने वाले नादगांवपेठ टोल प्लाजा से वलगांव चार लेन सड़क निर्माण कार्य का सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए
छत्रपति शाहू महाराज अनुसंधान, प्रशिक्षण और मानव विकास संस्थान ('सारथी') के अमरावती क्षेत्रीय कार्यालय की नई इमारतों का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने दिए हैं। नवसारी परिसर में 2.24 हेक्टेयर में बन रहे छात्र-छात्राओं के हॉस्टल, प्रशासनिक भवन, सभागार (ऑडिटोरियम), कैंटीन, लाइब्रेरी और स्टडी सेंटर का मंत्री भोसले ने निरीक्षण कर जायजा लिया।