रघुवीर स्वीट एंड नमकीन ने दिवाली पर पेश की खास मिठाई 'स्वर्ण शंख'।
राजस्थान के कुशल कारीगरों ने किया तैयार।
मामरा बादाम, पिसोरी पिस्ता, शुद्ध केसर और 24 कैरेट सोने के वर्क का इस्तेमाल।
मिठाई की कीमत 24 हजार रुपये प्रति किलो।
शुगर फ्री मिठाइयों के साथ 305 रुपये से मिक्स मिठाई बॉक्स और 5 हजार रुपये तक के गिफ्ट हैम्पर्स उपलब्ध।
Amravati Sweets Swarna Shankh 24 karat Gold: दिवाली पर अमरावती के रघुवीर स्वीट एंड नमकीन ने 'स्वर्ण शंख' नामक खास मिठाई पेश की है। 24 कैरेट सोने के वर्क, मामरा बादाम, पिसोरी पिस्ता और केसर से तैयार इस मिठाई की कीमत 24 हजार रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा दुकान में पारंपरिक मिठाइयों, शुगर फ्री विकल्पों और आकर्षक गिफ्ट हैम्पर्स की श्रृंखला भी उपलब्ध है।
अमरावती शहर। दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों की खरीदारी के बीच रघुवीर स्वीट एंड नमकीन की एक खास पेशकश चर्चा का विषय बनी हुई है। इस वर्ष प्रतिष्ठान की ओर से 'स्वर्ण शंख' नामक शाही मिठाई पेश की गई है। 24 कैरेट सोने के वर्क से सजी इस मिठाई की कीमत 24 हजार रुपये प्रति किलो रखी गई है।
राजस्थान के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार इस खास मिठाई में मामरा बादाम, पिसोरी पिस्ता और शुद्ध केसर का इस्तेमाल किया गया है। देवी महालक्ष्मी को अर्पित किए जाने वाले प्रसाद की संकल्पना से प्रेरित होकर इसे विशेष रूप दिया गया है।
रघुवीर मिठाइयों के संचालक चंद्रकांत पोपट ने पत्र परिषद में इस विशेष मिठाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें इस्तेमाल किए गए सोने के वर्क की प्रमाणित प्रयोगशाला से जांच कराई गई है। साथ ही खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन किया गया है।
इस अवसर पर तेजस पोपट, वसंत ठक्कर, गोपाल पोपट, सुरेश वसानी, आकाश वसानी और रितेश बेलसरे उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि 'स्वर्ण शंख' मिठाई राजापेठ पुलिस स्टेशन के पास स्थित रघुवीर प्रतिष्ठान और दस्तूर नगर रोड पर स्टेट बैंक के पास स्थित गुडचिनी शाखा में उपलब्ध है।
दिवाली के अवसर पर ग्राहकों के लिए काजू कतली, अंजीर कतली, पिस्ता मिठाई, ड्रायफ्रूट लड्डू, मोतीचूर और बेसन लड्डू सहित पारंपरिक और आधुनिक मिठाइयों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। मधुमेह पीड़ितों के लिए शुगर फ्री मिठाइयों के विकल्प भी रखे गए हैं।
ग्राहकों के लिए 305 रुपये से मिक्स मिठाई बॉक्स और 350 से 5 हजार रुपये तक के आकर्षक गिफ्ट हैम्पर्स उपलब्ध हैं। पारंपरिक फराल, नमकीन और ड्रायफ्रूट के उपहार बॉक्स भी त्योहार के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए हैं।
विभिन्न प्रांतों के अनुभवी कारीगर मिठाइयां तैयार करते हैं। इनकी गुणवत्ता की निगरानी फूड टेक्नोलॉजिस्ट रितेश बेलसरे की देखरेख में की जाती है।