विजय दिलीपराव नागापुरे आत्महत्या मामला (सौजन्य-नवभारत) 
अमरावती

अमरावती पुलिस में मातम! QRT जवान ने खुद के सिर में मारी गोली, ग्लॉक पिस्टल से दहला आयुक्तालय

Amravati Police Suicide: अमरावती पुलिस आयुक्तालय में सनसनी! QRT जवान विजय नागापुरे ने ग्लॉक पिस्टल से खुद को मारी गोली। आर्थिक तंगी या डिप्रेशन? जांच जारी।

प्रिया जैस

QRT Jawan Vijay Nagapure: अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय का वो तलघर जो अमूमन मुस्तैदी और अनुशासन की गूंज से भरा रहता था, गुरुवार कोवहां चली एक गोली ने सन्नाटा पसार दिया। क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) के एक जांबाज जवान विजय दिलीपराव नागापुरे (32) ने खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। एक जवान जो दूसरों की सुरक्षा के लिए 'क्विक रिस्पांस' देने के लिए प्रशिक्षित था, उसने मौत का रिस्पांस क्यों चुना?

यह सवाल अब अमरावती पुलिस के गलियारों में गूंज रहा है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, फ्रेजरपुरा पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। क्या यह कोई निजी परेशानी थी या काम का बोझ। सच जो भी हो, पर अमरावती ने आज अपना एक रक्षक खो दिया है।

जानकारी के अनुसार विजय नागापुरे वर्ष 2014 की बैच का पुलिस कर्मी है। वह चार वर्ष से क्यूआरटी दल में पुलिस आयुक्तालय में शामिल हुआ था। इसके पूर्व वह एसआरपीएफ में रहने की जानकारी है। वह मूलत: मोर्शी तहसील के धामणगांव काटपुर का निवासी है। उसके और दो भाई है। बडा भाई भी पुलिस विभाग में कार्यरत है। दो वर्ष पूर्व विजय की मां का निधन होने से वह परेशान रहता था, ऐसी जानकारी उसके साथ रहनेवाले अन्य जवानों ने दी।

ग्लॉक पिस्टल से फायर

विजय के पास ग्लॉक पिस्टल थी। इस पिस्टल में 15 राउंड बैठते है। लेकिन विजय ने पिस्टल में एक ही राउंड डालकर फायर किया। उसके पास अन्य 29 राउंड पाए गए है। पुलिस ने पिस्टल, राउंड, मोबाइल जब्त किया है।

बुधवार की रात थी नाईट ड्यूटी

विजय की बुधवार को नाईट थी। इस समय उसके साथ अन्य 7 जवान मौजूद थे। सुबह ड्यूटी समाप्त होने के बाद सभी जवान अपने शस्त्र जमा करने के लिए कोर्ट में गए। लेकिन विजय नहीं गया और उसने पुलिस आयुक्तालय के तलघर में उनके हॉल में पिस्टल से फायर कर आत्महत्या कर ली। इस हॉल में कर्मियों के बेड और उनकी पेटियां रखी रहती हैं।

राइट साइड से निकली आरपार गोली

विजय ने अपने राइट हाथ से सीधे मस्तिष्क पर पिस्टल पकड़कर गोली चलाई। इस समय वह कुर्सी पर बैठा होगा। जिससे गोली आरपार निकलकर लेफ्ट साईड से सामने के दीवार से टकराकर बेड पर गिरी। जिसके बाद विजय लहुलुहान अवस्था में नीचे गिर पड़ा।

आर्थिक समस्या होने की संभावना

विजय का परफॉमेंर्स अच्छा था। लेकिन वह अपने बातें शेयर नहीं करता था। उसे आर्थिक समस्या होने की संभावना रह सकती है। फिलहाल उसका मोबाइल और बैंक खातों की डिटेल निकाली जाएंगी। इसके बाद ही यह सामने आएगा कि यह आत्महत्या या एक्सिडेंट है इसका सही कारण पता चल सकेगा।

  • गणेश शिंदे, पुलिस उपायुक्त

लोगों में अनेक चर्चाएं

पुलिस आयुक्तालय में क्यूआरटी जवान ने खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या करने के मामले में नागरिकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। यह वरिष्ठ अधिकारियों का प्रेशर है या गर्लफ्रेंड, घरेलू विवाद या आर्थिक कारण इस पर नागरिक तरह-तरह की चर्चा कर रहे है। इस मामले की फ्रेजरपुरा पुलिस जांच कर रही है।

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी