अमरावती पुलिस (सौ. सोशल मीडिया ) 
अमरावती

Amravati News: अमरावती में बड़ा पकड़ा गया गुटखा कांड, 15.42 लाख का माल जब्त

Amravati Rural Crime Branch को सफलता हासिल हुई है। दरअसल, अमरावती के धामणगांव रेलवे में लाया जा रहा 5 लाख की लागत का गुटखा अपराध शाखा द्वारा जब्त किया गया है।

अपूर्वा नायक

Amravati News In Hindi: मध्यप्रदेश के पांढुर्णा से अमरावती के धामणगांव रेलवे में लाया जा रहा 5 लाख का गुटखा ग्रामीण अपराध शाखा ने जब्त किया है।

यह कार्रवाई 28 सितंबर को की गई। पुलिस ने गुटखा, वाहन व मोबाइल ऐसा कुल 15 लाख 42 हजार रुपए का माल जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मधु कुजबिहारी पनपालीया (38, धामणगांव रेलवे) है।

ग्रामीण अपराध शाखा का दल 28 सितंबर को शेंदुरजनाघाट थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा था, इस दौरान गोपनीय जानकारी मिली कि पांढुर्णा से वरुड की ओर एक काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो कार द्वारा प्रतिबंधित गुटखे की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने पांढुर्णा-वरुड रोड पर पुसला टोल नाके पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध काली स्कॉर्पियो क्रमांक एमएच -27 / डीएल -7197 को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू मिश्रित सुगंधित पान मसाला, गुटखा पाया गया।

15 लाख 42 हजार 900 रुपए का माल जब्त

जिसकी कीमत 4 लाख 38 हजार 750 रुपए आंकी गई। गुटखा की तस्करी में उपयोग की जा रही स्कॉर्पियो कार 10 लाख रुपए, दो मोबाइल 50 हजार और4 हजार 150 रुपए नकद ऐसा कुल 15 लाख 42 हजार 900 रुपए का माल जब्त किया है। आरोपी मधु पनपालिया को शेंदुरजनाघाट पुलिस के हवाले किया गया। आगे की जांच शेंदुरजनाघाट पुलिस कर रही है। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किरण वानखेडे के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक सागर हटवार, रविंद्र बावणे, बलवंत दाभणे, गजेन्द्र ठाकरे, पंकज फाटे, प्रशीक वानखेडे ने की।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार