(प्रतीकात्म्क तस्वीर) 
अमरावती

Amravati में पेट्रोल पंप मालिक की नृशंस हत्या, चचेरे भाई ने दी थी 10 लाख की सुपारी!

Amravati के बडनेरा शहर में बुधवार रात को 35 वर्षीय चंदन मोरे की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अब खुलासा हुआ है कि इस हत्या की साजिश मृतक के चचेरे भाई द्वारा ही रची गई थी।

अपूर्वा नायक

Amravati News In Hindi: बडनेरा शहर में बुधवार रात अंजनगांव बारी मार्ग पर होटल रानमाल के पास हुई नृशंस हत्या से इलाका थर्रा उठा है। पेट्रोल पंप संचालक मिलिंद मुरलीधर लाड (46, पुरानी बस्ती, बडनेरा) की अज्ञात हमलावरों ने सीने पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी, जबकि उसके साथ का पेट्रोलपंप कर्मी चंदन मोरे (35, पुरानी बस्ती, बडनेरा) मौके से फरार हो गया।

इस मामले में बडनेरा पुलिस ने गुरुवार को दो नाबालिग समेत आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस जांच के बाद पता चला है कि चचेरे भाई ने ही संपत्ति विवाद में 10 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी। इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

आरोपी का नाम विक्रम लाड है। जानकारी के अनुसार मिलिंद लाड बुधवार की रात पेट्रोलपंप कर्मी चंदन मोरे के साथ दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच-27/सीजे-9693 पर अपने पंप से घर जा रहे थे। उसी समय पीछे से आ रहे दोपहिया वाहन पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें रोक लिया।

हमलावरों ने पहले लोहे की रॉड से उनकी पिटाई की और दोनों को नीचे गिरा दिया, फिर चंदन मोरे पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद मिलिंद लाड घटनास्थल पर खून से लथपथ हालत में पड़े रहे, जबकि उनका साथी मदद मांगने के लिए भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही बडनेरा थाने के थानेदार सुनील चव्हाण दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

देर रात पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे, एसीपी कैलाश पुंडकर और क्राइम ब्रांच के पीआई संदीप चव्हाण ने घटनास्थल की गहन जांच की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या संपत्ति विवाद को लेकर की गई थी। बडनेरा पुलिस के अनुसार, यह घटना एक पूर्व-नियोजित साजिश होने का संदेह है। इस हत्या ने इलाके में काफी सनसनी फैला दी है और नागरिकों में भय व्याप्त है।

हत्या की गहन जांच जारी

बडनेरा के पुलिस निरीक्षक सुनील चव्हाण हत्या की गहन जांच जारी है। दो नाबालिग सहित छह संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। जांच में पता चला है कि संपत्ति विवाद में सुपारी देकर हत्या की गई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक के चचेरे भाई ने सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा