वरुड साइबर ठगी- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अमरावती

Amravati News: अमरावती में साइबर अपराध पर कार्रवाई, ठगी की रकम लेने के आरोप में युवक पर केस

Warud Cyber Fraud: अमरावती के वरुड में एक युवक के बैंक खाते में देशभर की चार साइबर ठगी से जुड़ी ₹1।51 लाख की राशि जमा होने का खुलासा हुआ है।

आंचल लोखंडे

Amravati Cyber Crime: साइबर अपराध और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के खिलाफ चल रही जांच के तहत वरुड़ पुलिस ने एक ऐसे युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने ठगी की रकम ट्रांसफर कराने के लिए साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था।

नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त मनी ट्रेल डेटा के विश्लेषण के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार वरुड तहसील के टेंभुरखेडा रोड के साईंसंगम कॉलोनी निवासी आरोपी देवांक सतीश कवडकर 21 का वरुड की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता है।

NCRP जांच में बड़ा खुलासा

इस खाते में देशभर में हुए 4 ऑनलाइन साइबर ठगी की राशि जमा होने की बात नेशल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और गृहमंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त मनी ट्रेल डेटा के विश्लेषण से सामने आई। जिसके बाद बैंक के पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण हनुमंतराव कराड 36 की शिकायत पर वरुड पुलिस ने खाताधारक देवांक कवडकर के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

देशभर की 4 शिकायतों से जुड़े तारपुलिस जांच और मनी ट्रेल विश्लेषण में पाया गया कि आरोपी देवांक कवडकर ने अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को अवैध गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने हेतु उपलब्ध कराया था। इस खाते का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में हुई ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की कम से कम 4 शिकायतों में किया गया है।

साइबर ठगी की राशि वरुड के बैंक खाते में पहुंची

इन 4 मामलों में पीड़ितों से कुल 1 लाख 51 हजार 500 की ठगी की गई थी, और यह पूरी रकम आरोपी देवांक कवडकर के यूनियन बैंक खाते में जमा हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां