NEET पेपर लीक मामले में चंद्रपुर में जनाक्रोश: हजारों युवाओं और छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया महाधरना

Chandrapur Student Protest: चंद्रपुर में NEET पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
Public Outrage in Chandrapur Over NEET Paper Leak: Thousands of Youths and Students Stage Massive Protest at District Collector's Office
चंद्रपुर, नीट पेपर लीक, छात्र आंदोलन,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Updated on

Chandrapur NEET Paper Leak: नीट परीक्षा पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय जांच तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को चंद्रपुर में हजारों युवाओं, विद्यार्थियों और संविधान प्रेमी नागरिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

जिले के सभी तहसीलों से पहुंचे विद्यार्थियों, सामाजिक, धार्मिक और विभिन्न राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से आंदोलन में भाग लिया। सुबह 12 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस धरना-प्रदर्शन में युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर ध्यानाकर्षण आंदोलन किया।

न्यायसंगत शिक्षा नीति लागू करने की मांग

आंदोलन के समापन पर अधिवक्ता राजस खोब्रागड़े सहित विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाने तथा विद्यार्थियों और शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले नियमों एवं शर्तों में आवश्यक सुधार कर नई, न्यायसंगत शिक्षा नीति लागू करने की मांग की गई।

अनेक कार्यकर्ताओं ने निभाई सक्रिय भूमिका

आंदोलन को सफल बनाने में प्रवीण खोब्रागडे, देशक खोब्रागडे, किशोर तेलतुंबडे, अशोक टेंभरे, पप्पू देशमुख, सचिन राजूरकर, सुरेश नारनवरे, प्रतीक डोरलीकर, अक्षय येरगुडे, इमदाद शेख, शुभम शेंडे, नयन अलोने, हर्षल खोब्रागडे, करण सोमकुवर, युगांग डवले, प्रशील जोडापे, पोषण बेताल, अंकिता रोडगे, चारिका भगत, ईशा उमरे, सोहन रंगारी, चैतन्य बजाज, प्रजोत बोरकर, लुंबिनी गणवीर, साची अलोने, समता बजाज, निर्मला नगराले, गीता रामटेके, ज्योति शिवणकर, मृणाल कांबले, अनिता जोगे, शीला कोवले तथा छाया थोरात सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Navbharat Live
navbharatlive.com