Bajoria Father Son (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती MLC चुनाव: नामांकन जांच के दौरान हंगामा, बाजोरिया पितापुत्र पर केस दर्ज

Nomination Scrutiny Dispute: अमरावती स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान हुए विवाद के बाद बाजोरिया पितापुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati MLC Election: जिलाधिकारी कार्यालय स्थित राजस्व भवन में विधान परिषद चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच स्क्रूटनी के दौरान मंगलवार रात हुए हंगामे ने तूल पकड़ लिया है। विरोधियों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर चल रही सुनवाई के बीच हुए विवाद के बाद निवासी उपजिलाधिकारी संतोष काकड़े की शिकायत पर गाडगे नगर पुलिस ने बाजोरिया पितापुत्र के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों के साथ तीखी बहस

जानकारी के अनुसार, अमरावती स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रों की जांच चल रही थी। इसी दौरान कुछ नामांकन पत्रों पर दर्ज आपत्तियों की सुनवाई के समय विवाद खड़ा हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई।

स्क्रूटनी के दौरान विवाद बढ़ा

प्रशासन का आरोप है कि इस घटनाक्रम से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई। घटना को गंभीरता से लेते हुए निवासी उपजिलाधिकारी संतोष काकड़े ने गाडगे नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाजोरिया पितापुत्र के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

क्या है मामला

मंगलवार रात राजस्व भवन में नामांकन पत्रों पर उठाई गई आपत्तियों की सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रशासन का आरोप है कि सुनवाई प्रक्रिया के दौरान शासकीय कार्य प्रभावित हुआ। इसके बाद प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे