भाजपा - शिवसेना (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती मनपा में सीटों का 'महा-संग्राम'! 30 सीटों पर अड़ी शिवसेना, क्या आज सुलझेगा BJP के साथ विवाद?

Amravati Municipal Election: अमरावती मनपा चुनाव के लिए भाजपा-शिवसेना में सीटों पर घमासान। शिवसेना 30 सीटों पर अड़ी, आज की निर्णायक बैठक पर टिकी निगाहें। युवा स्वाभिमान को मिल सकती हैं 9 सीटें।

प्रिया जैस

Amravati Seat Sharing News: अमरावती मनपा चुनाव के लिए भाजपा, शिंदे शिवसेना तथा युवा स्वाभिमान के बीच युति तय हो चुकी है। अब सीटों को लेकर चर्चा करीब-करीब अंतिम दौर पर पहुंच चुकी है। चर्चा में शिवसेना की सीटों को लेकर पेच अटका है। बैठक में शिवसेना का रवैया उग्र रहने के चलते सभा को स्थगित करना पड़ा।

30 सीट पर अड़ी शिवसेना

भाजपा की ओर से शहर में शिवसेना की क्षमता के अनुसार सम्मानजनक सीटें देने की पेशकश की है, वहीं पर सेना करीब 30 सीट पर अड़ी है। इसके चलते चर्चा अधूरी रही। अब अंतिम चर्चा शनिवार को दोनों पक्षों के नेता के बीच होनी है। इसके बाद चित्र स्पष्ट होगा।

चर्चा में भाजपा की ओर से पक्ष निरीक्षक विधायक संजय कुटे, शहर अध्यक्ष डॉ. नितिन धांडे, मनपा चुनाव प्रमुख जयंत डेहनकर, पूर्व पालक मंत्री प्रवीण पोटे तथा किरण पातुरकर के साथ शिंदे शिवसेना की ओर से राज्य के मंत्री संजय राठौर, पूर्व विधायक कैप्टन अभिजीत अडसुल, पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता सहित अन्य का समावेश था।

विशेष तौर पर गुरुवार को नागपुर में भाजपा तथा शिंदे शिवसेना के बीच चर्चा पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले तथा शिवसेना के नेता मंत्री उदय सावंत की उपस्थिति में हुई थी। इसमें दोनों पार्टी नेताओं ने भाजपा, शिंदे शिवसेना तथा युवा स्वाभिमान के बीच युति करने का निर्णय लिया था। उसके मुताबिक सीटों के बंटवारे को लेकर शुक्रवार को यहां विविध चर्चाओं का दौर चला।

पार्टियों की स्थितियों का आंकलन

सूत्रों के अनुसार बैठक में भाजपा 50 से 55, शिंदे शिवसेना 12 से 14 तथा युवा स्वाभिमान को 8 से 9 सीटें देने को लेकर चर्चा हुई। मुस्लिम परिसर की 12 सीटों पर बाद में चर्चा की जाएगी। लेकिन बैठक में शिवसेना सीटों को लेकर अड़ी रही। उल्लेखनीय है कि गत मनपा चुनाव में भाजपा को 45, शिवसेना को 7 तथा युवा स्वाभिमान को 3 सीटें मिली थीं।

तदनुसार सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। उसके मुताबिक शहर में शिवसेना की स्थिति को देखकर योग्य सीटें देने का प्रस्ताव दिया, लेकिन शिवसेना का 30 सीटें देने हेतु चर्चा के अंतिम समय तक दबाव रहा, जिसके चलते चर्चा को स्थगित किया गया।

प्रस्तावित सीट बंटवारा (वर्तमान चर्चा)

पार्टी प्रस्तावित सीटें
भाजपा 50–55
शिवसेना (शिंदे गुट) 12–14
युवा स्वाभिमान 8–9
मुस्लिम परिसर 12 (अलग चर्चा)

इच्छुक प्रत्याशियों को घोषणा की प्रतीक्षा

अब शनिवार को अगले दौर की चर्चा होनी है। संभवतः यह बैठक निर्णायक होगी। अब होने वाली बैठक में समाधानकारक निर्णय नहीं होने पर, सीटों के बंटवारे को लेकर ऊपरी स्तर पर चर्चा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बैठक को लेकर दिनभर कार्यकर्ताओं में काफी उत्सुकता बनी रही। वहीं चुनाव लड़ने को इच्छुक प्रत्याशी इसकी घोषणा को लेकर बेसब्री से इंतजार करते रहे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप