महावितरण समाधान शिविर  एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

94 % शिकायतों का मौके पर ही समाधान, अमरावती जिले में महावितरण के ‘समाधान शिविर’ को मिला भारी प्रतिसाद

Electricity Consumer Complaints: अमरावती जिले में महावितरण के ग्राहक संतुष्टि शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की 435 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 408 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

आंचल लोखंडे

Amravati Mahavitaran Samadhan Camp: अमरावती जिले में बिजली उपभोक्ताओं की अलग-अलग समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए महावितरण की ओर से एक खास ‘ग्राहक संतुष्टि शिविर’ का आयोजन किया गया। इस शिविर में मिली कुल 435 शिकायतों में से 408 शिकायतों (94 प्रतिशत) का मौके पर ही समाधान कर उपभोक्ताओं को राहत दी गई । बाकी 27 शिकायतों का समाधान अगले सात दिनों में कर दिया जाएगा, ऐसा महावितरण के अधीक्षक अभियंता दीपक देवहाटे ने बताया।

मुख्य अभियंता दिलीप दोडके के निर्देशानुसार, यह शिविर जिले के 4 डिवीजनों के 23 सब-डिवीजनों में एक ही दिन में लगाया गया था, जिसका उद्देश्य अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान करना था। इस शिविर में नए बिजली कनेक्शन, नाम बदलने, औसत और बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतें दर्ज की गईं।महावितरण के वरिष्ठ अधिकारी ग्राहकों की शिकायतों को तुरंत हल करने के लिए सभी जगहों पर मौजूद थे।

435 शिकायतों में से 408 का समाधान

समाधान कैंप में मिली कुल 435 शिकायतों में से 140 शिकायतें पुराने मीटर (एवरेज बिजली बिल, नाम बदलना और खराब मीटर) से जुड़ी थीं, जबकि 279 ग्राहकों ने स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर शक जताया था। साथ ही, 16 शिकायतें सोलर मीटर से जुड़ी थीं। अधिकारियों ने इन सभी शिकायतों की तुरंत जांच की और 408 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इसमें स्मार्ट मीटर से जुड़ी 260 शिकायतें, सोलर मीटर से जुड़ी 15 शिकायतें और पुराने मीटर से जुड़ी 133 शिकायतें शामिल हैं।

स्मार्ट मीटर की शिकायतें भी सुलझीं

इस मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर को लेकर ग्राहकों की शंकाओं का समाधान करते हुए इसकी सटिकता के बारे में जानकारी दी। महावितरण ने साफ किया कि स्मार्ट मीटर अपनी सुविधाओं जैसे कि एक्यूरेट मीटर रीडिंग, रोज़ाना बिजली उपयोग पर 85 पैसे की छूट, आधे घंटे का बिजली उपभोग रिकॉर्ड और रिसाव की जानकारी के कारण बहुत फायदेमंद और पारदर्शी हैं। महावितरण ने भविष्य में भी स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता देकर हल करने का भरोसा दिया। 

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई