Fake seed (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

नकली बीज और खाद बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : विधायक केवलराम काले

Amravati Kharif Meeting News: अमरावती जिले में खरीफ सीजन पूर्व समीक्षा बैठक के दौरान विधायक केवलराम काले ने नकली बीज और बनावटी खाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Farmers News: विधायक केवलराम काले ने कहा कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही खाद और बीज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध रखने के लिए प्रशासन विशेष ध्यान दें। उन्होंने बाजार में बिक रहे नकली बीज और बनावटी खाद को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए संबंधित अधिकारियों को ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए।परतवाड़ा में खरीफ सीजन पूर्व समीक्षा बैठक अचलपुर और चिखलदरा तहसील स्तरीय खरीफ सीजन के पूर्व समीक्षा बैठक परतवाड़ा स्थित उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई।

अध्यक्षता मेलघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवलराम काले ने की। खरीफ सीजन की तैयारी को लेकर आयोजित इस बैठक में किसानों की समस्याएं, बीज और खाद की उपलब्धता, कृषि योजनाओं की अमलबजावणी तथा नकली बीज और खाद विक्रेताओं पर कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।किसानों से किया संवादबैठक के दौरान विधायक काले ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की विभिन्न योजनाएं अंतिम किसान तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाएं।

खाद तथा कृषि सामग्री उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक

उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद तथा कृषि सामग्री उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक हैखरीफ सीजन में किसी भी किसान को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में उपविभागीय कृषि अधिकारी सातव, चिखलदरा तहसील कृषि अधिकारी भारसाकले, अचलपुर तहसील कृषि अधिकारी क्षीरसागर, गटविकास अधिकारी खेडकर, कृषि अधिकारी दिनेश चव्हाण सहित बड़ी संख्या में किसान, कृषि अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। जल प्रबंधन, फसल संरक्षण, आधुनिक खेती तकनीक, जैविक खेती और उत्पादन वृद्धि पर कृषि अधिकारियों ने मार्गदर्शन किया। किसानों ने भी अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। कार्यक्रम में उत्कृष्ट खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों और उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विधायक केवलराम काळे के हाथों ट्रैक्टर का वितरण भी किया गया।

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे