Jagadamba Public School (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

Amravati News: अमरावती में जगदंब स्कूल की बड़ी उपलब्धि, एसपीसी में हासिल की तीसरी रैंक

Chandur Bazar School: अमरावती जिले के चांदुर बाजार स्थित जगदंब पब्लिक स्कूल ने स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Jagadamba Public School: चांदुर बाजार के जगदंब पब्लिक स्कूल ने अमरावती ग्रामीण पुलिस विभाग के स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है।

इस अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।महाराष्ट्र दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ग्रामीण में आयोजित समारोह में अधीक्षक विशाल आनंद की ओर से स्कूल की प्राचार्या कीर्ति ठाकरे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन जारी रखने का संकल्प

स्कूल की सफलता पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। स्कूल के अध्यक्ष ने इस सफलता का श्रेय प्राचार्या और शिक्षक वृंद को देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प जताया।

चांदूर बाजार क्षेत्र में स्कूल की प्रशंसा

प्राचार्या कीर्ति ठाकरे ने इस उपक्रम के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एसपीसी कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, ईमानदारी और देशभक्ति की भावना जागृत करना है। प्राचार्या ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से छात्र न केवल शैक्षणिक रूप से बल्कि नैतिक रूप से भी एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार हो रहे हैं। इस उपलब्धि के लिए पूरे चांदूर बाजार क्षेत्र में स्कूल की प्रशंसा की जा रही है।

Weather Alert 23 August: छत्तीसगढ़-ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप